Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BRTS पर अब 18 घंटे चलेंगी बसें:सुबह 6 से रात 12 बजे तक कर सकेंगे सफर, हर राउंड के बाद बस होगी सैनिटाइज

 

फाइल फोटो - Dainik Bhaskar
फाइल फोटो

कोरोना काल के कारण लंबे समय से BRTS पर ज्यादा बसें संचालित नहीं की जा रहीं थी। समय की भी पाबंदी थी। लेकिन, अब इसमें राहत दी गई है। कलेक्टर मनीष सिंह ने मंगलवार को नया आदेश जारी कर बसों को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक संचालन करने की अनुमति दी है। इसके पूर्व कोरोना काल में इसका समय सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक था। इस दौरान सभी 57 बसें पूर्ववत संचालित होंगी।

कोरोना काल के समय प्रतिबंधित की गई गतिविधियों के मामले में समय-समय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी द्वारा समय-समय पर निर्णय लिए जा रहे हैं और शर्तों के साथ सीमित समय में संचालन किया जा रहा था। इसी कड़ी में अब इंदौर सिटी ट्रासंपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) द्वारा संचालित लोक परिवहन की बसों के संबंध में कलेक्टर मनीष सिंह ने यह आदेश जारी किया है। इसके तहत BRTS पर संचालित बसों में यात्रा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसी प्रकार इन बसों के ड्राइवर एवं अन्य सहयोगी स्टाफ को भी मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

मामले में निर्देश दिए गए हैं कि BRTS के सभी टिकट काउंटर्स को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाएं। काउंटर्स संचालक एवं उनके स्टाफ को मास्क की अनिवार्यता रहेगी। BRTS की प्रत्येक बस एक यात्रा पूर्ण करने के बाद सैनिटाइज की जाएगी। बिना सैनिटाइज किए बस का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ