Header Ads Widget

Responsive Advertisement

PM मोदी के साथ आईसक्रीम खाएंगी सिंधु:टोक्यो से मेडल लेकर देश लौटन पर प्रधानमंत्री से मिलेगी ट्रीट; ओलिंपिक के लिए छोड़ा था बाहरी खाना

 

सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल के मैच में चीन की जियाओ बिंग हे को 21-13, 21-15 से हराया। - Dainik Bhaskar
सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल के मैच में चीन की जियाओ बिंग हे को 21-13, 21-15 से हराया।

पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। अब वे भारत लौटने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आइसक्रीम खा सकेंगी। दरअसल टोक्यो रवाना होने से पहले भारतीय एथलीट ने PM मोदी से बात की थी। तब PM ने इस दौरान बताया था कि जब सिंधु बैडमिंटन प्रैक्टिस करती थीं, तो उनके माता-पिता आइसक्रीम खाने से रोका करते थे। खेल में फिटनेस काफी मायने रखती है, इसलिए वे ऐसा करते थे। PM ने सिंधु से कहा था कि टोक्यो में आपकी सफलता के बाद मैं आपके साथ आइसक्रीम खाऊंगा।

ओलिंपिक के लिए रवाना होने से पहले सिंधु और उनके माता-पिता से बातचीत करते PM मोदी।
ओलिंपिक के लिए रवाना होने से पहले सिंधु और उनके माता-पिता से बातचीत करते PM मोदी।

सिंधु करोड़ों भारतीयों की प्रेरणा
सिंधु ने ब्रॉन्ज मैडल जीतकर साबित कर दिया कि वह क्यों करोड़ों भारतीयों की प्रेरणा है। अब वह लौटने पर प्रधानमंत्री के साथ आइसक्रीम खा सकेंगी। सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल के मैच में चीन की जियाओ बिंग हे को 21-13, 21-15 से हराया। उन्होंने सिर्फ 52 मिनट में मैच जीत लिया था।

सिंधु ने लगातार 2 ओलिंपिक में मेडल जीते
सिंधु ओलिंपिक में लगातार 2 मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। ओवरऑल सुशील कुमार के बाद वे भारत की दूसरी एथलीट हैं। सिंधु ने इससे पहले 2016 रियो ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीता था।

सुशील ने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज और 2012 लंदन ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। ये बैडमिंटन में ओलिंपिक में भारत का ओवरऑल तीसरा मेडल रहा। साइना नेहवाल ने 2012 लंदन ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल के साथ पीवी सिंधु।
टोक्यो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल के साथ पीवी सिंधु।

टोक्यो ओलिंपिक में भारत को अब तक 3 मेडल
टोक्यो ओलंपिक में भारत का यह तीसरा मेडल है। सबसे पहले मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग के 49 किलो वेट कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने 69 किलो वेल्टरवेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए मेडल पक्का कर चुकी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ