Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर जिला पहले डोज के रूप से शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पाने के नजदीक पहुंचा


इंदौर जिले में टीकाकरण महाअभियान के अन्तर्गत टीका लगाने का कार्य द्रुत गति से जारी है। जिले में आज 25 हजार 624 लोगों का टीकाकरण आज शाम 6 बजे तक हो चुका था। इसमें से पहले डोज के रूप में 10 हजार से अधिक लोगों को टीके लगाये गये। इसी तरह 15 हजार 528 लोगों को टीके का दूसरा डोज लगाया गया।

      कोविन पोर्टल के अनुसार जिले में आज दिनाँक तक कुल 37 लाख 69 हजार 54 टीके लगाये जा चुके हैं। इसमें से प्रथम डोज 27 लाख 94 हजार 654 लोगों को लगाये गये। दूसरा डोज 9 लाख 74 हजार 400 लगाये गये। जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के शत-प्रतिशत लोगों को पहला डोज लगाने का लक्ष्य शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जायेगा। जिले में कुल 28 लाख 7 हजार 558 पात्र लोगों को टीके का पहला डोज लगाये जाने का लक्ष्य है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ