Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर संभाग में पौने दो लाख से अधिक का लोगों का हुआ टीकाकरण

इंदौर सभाग में नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत शनिवार को इंदौर संभाग में एक लाख 75 हजार 509 लोगों को टीके लगाये गये। सर्वाधिक टीके संभाग में इंदौर जिले में लगे। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में कोविड टीकाकरण महा-अभियान में शनिवार 31 जुलाई को 9 लाख 16 हजार 779 लोगों का टीकाकरण किया गया है।

                शनिवार को हुए टीकाकरण में इंदौर जिले में 39 हजार 212, धार में 29 हजार 71, खरगोन में 31 हजार 671, खण्डवा में 27 हजार 629,

बड़वानी में 16 हजार 895, बुरहानपुर में 13 हजार 858, झाबुआ में 15 हजार 546 तथा अलीराजपुर में 4 हजार 627 व्यक्तियों को कोविड के टीके लगाये गये।

                 इसी तरह भोपाल में 25 हजार 219, जबलपुर मे 24 हजार 390, उज्जैन में 26 हजार 464, ग्वालियर में 16 हजार 117, सागर में 28 हजार 745, रीवा में 14 हजार 769,  सतना में 19 हजार 67, छिंदवाड़ा में 42 हजार 754, सीहोर में 28 हजार 134, देवास में 27 हजार 449, बालाघाट में 15 हजार 502, राजगढ़ में 21 हजार 702, मुरैना में 14 हजार 734, बैतूल में 27 हजार 179,  रतलाम में 27 हजार 336, छतरपुर में 22 हजार 985, शिवपुरी में 10 हजार 428, विदिशा में 18 हजार 580, शहडोल में 2 हजार 565, भिण्ड में 18 हजार 988,  रायसेन में 15 हजार 959, मंदसौर में 19 हजार 737, होशंगाबाद में 28 हजार 93, सिवनी में 22 हजार 285, टीकमगढ़ में 18 हजार 96, कटनी में 11 हजार 127, गुना में 9 हजार 456, नरसिंहपुर में 25 हजार 201, दमोह में 22 हजार 244, सिंगरौली में 5 हजार 260, शाजापुर में 14 हजार 794, नीमच में 7 हजार 620, सीधी में 8 हजार 360, मण्डला में 12 हजार 840,  दतिया में 8 हजार 300, अशोकनगर में 7 हजार 53, पन्ना में 9 हजार 776, हरदा में 30 हजार 295, अनूपपुर में 7 हजार 32, डिण्डौरी में 5 हजार 922, उमरिया में 3 हजार 487, श्योपुर में 1 हजार 11 और आगर-मालवा जिले में 11 हजार 165 व्यक्तियों को कोविड-19 के टीके लगाये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ