Header Ads Widget

Responsive Advertisement

शराब व्यापारी गोलीकांड में दो आरोपी हुए सरेंडर:इंदौर में सोमवार को दिन दहाड़े चलाई थी गोली, गृह मंत्री ने दिए थे जल्द पकड़ने के निर्देश

 

इंदौर में सोमवार दिनदहाड़े हुई शराब व्यवसाई अर्जुन ठाकुर पर हमला करने के मामले में दो आरोपी ने थानों में सरेंडर कर दिया है। इस हमले में हेमू ठाकुर चिंटू ठाकुर,गैंगस्टर सतीश भाऊ और छोटू दयाराम शामिल थे।

सोमवार हमला करने के बाद चारों आरोपी फरार हो गए थे। इसकी तलाश पुलिस सभी जिलों में कर रही थी। वही प्रदेश के गृहमंत्री ने आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद बुधवार सुबह दो आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

सूत्रों की माने तो कुख्यात बदमाश सतीश भाऊ और हेमू ठाकुर ने विजयनगर थाने में सरेंडर किया है और गैंगस्टर सतीश भाऊ कुछ दिन पहले पैरोल पर जेल से छूट कर आया था। सतीश भाऊ पर इंदौर शहर में दर्जनों अपराध दर्ज है

यह था विवाद का कारण

सूत्रों की मानें तो गांधीनगर नवदा पंथ सर्कल की शराब दुकान की देखरेख अर्जुन ठाकुर करता था। सोमवार सुबह इस दुकान का चार्ज अर्जुन से लेने के लिए हेमू ठाकुर अपनी टीम के साथ पहुंचा था। यहां हेमू ठाकुर के एक साथी ने दुकान में घुसते से ही वहां लगी वीरेंद्र ठाकुर (अर्जुन के पिता) की फोटो बाहर फेंक दी। जिसके बाद फोन पर कहासुनी हुई और विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित चंडीगढ़ ऑफिस पर आपसी विवाद के बाद अर्जुन ठाकुर पर हेमू ठाकुर चिंटु ठाकुर व दो गैंगस्टर द्वारा हमला कर दिया गया। जिसमें अर्जुन ठाकुर गंभीर घायल हुआ था और उन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ