Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बैठक में चर्चा:कोरोना की तीसरी लहर से निपटने स्वयंसेवकों को ट्रेनिंग देगा संघ, आरएसएस की तीस हजार मैदानी शाखाएं शुरू

 

कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देने जा रहा है। दूसरी लहर में सेवा कार्यों से जुड़े लोगों को भी इसमें जोड़ा जाएगा। संघ का मानना है कि ट्रेनिंग के बाद वे न केवल खुद को सुरक्षित रख पाएंगे, बल्कि लोगों की करीब जाकर मदद कर सकेंगे।

संघ प्रमुख मोहनराव भागवत ने सभी प्रांतों को तैयारी के लिए कहा है। साथ ही जोड़ा है कि यह कार्य अगस्त से पहले कर लिया जाए। ट्रेंड स्वयंसेवक देश भर में ढाई लाख स्थानों पर पहुंचेंगे। चित्रकूट में चल रही बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले समेत अखिल भारतीय नेता भी मौजूद रहे।

प्रांत प्रचारकों से वर्चुअल चर्चा में भागवत ने कहा तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए देश में शासन-प्रशासन का सहयोग करने एवं संभावित पीड़ितों की सहायता हेतु विशेष ‘कार्यकर्ता प्रशिक्षण’ होगा। ये कार्यकर्ता समाज का मनोबल बढ़ाने के लिए आवश्यक जानकारी उचित समय पर लोगों तक पहुंचाने का भी काम करेंगे। सितंबर से जनजागरण शुरू होगा। संघ के कार्यकर्ता जगह-जगह जाकर बच्चों और माताओं को बताएंगे कि तीसरी लहर से कैसे बच सकते हैं। इसमें स्वयंसेवी लोगों व संस्थाओं को भी जोड़ा जाएगा। संगठनात्मक कामकाज की चर्चा में सामने आया कि कोविड प्रोटोकॉल के साथ संघ की 27 हजार 166 शाखाएं दोबारा मैदान में प्रारंभ हो गई हैं। जैसे-जैसे स्थितियां सामान्य होंगी, इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

बैठक में कार्यकर्ताओं से हितानंद बोले नीचे तक तीन ट्रेंड लोगों की टीम बने

भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने रविवार को कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन बात की। इसमें उन्होंने कहा कि सरकार ने जो तैयारी की है, उसमें हमें सहयोगी बनकर काम करना है। जिला एवं मंडल केंद्रों तक प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की टीम गठित हो गई है। ग्राम और नगर केंद्रों तक जल्द टीम बनाएं। प्रभारी प्रदेश महामंत्री सरतेंदू तिवारी ने कामकाज की जानकारी दी। हितानंद ने कहा कि ट्रेंड टीम में एक महिला, एक डॉक्टर और एक कार्यकर्ता होंगे। यह टीकाकरण के लिए आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका और एएनएम के साथ समन्वय करेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ