केरवा डैम स्थित मौत के कुएं में रविवार को प्रतिबंध के बावजूद बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे।
- नोटिस बोर्ड पर स्पष्ट लिखा है कि आगे 40 फीट गहरा पानी है
केरवा डैम स्थित मौत के कुएं में रविवार को प्रतिबंध के बावजूद बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। यहां अब तक 150 से ज्यादा हादसे हो चुके हैं। इससे अंजान ये पर्यटक डैम में नहाते नजर आए। दोपहर से लेकर शाम तक यहां करीब 300 पर्यटक पहुंचे।
खास बात यह है कि यह पूरा एरिया प्रतिबंधित है और सूचना बोर्ड पर स्पष्ट लिखा है कि आगे 40 फीट गहरा पानी है। बावजूद उसके पर्यटक वहां पहुंचे और मौके पर उन्हें कोई रोकने टोकने वाला तक नहीं था। एसडीएम हुजूर आकाश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासन से बात करके वहां पुलिस तैनात की जाएगी। साथ ही लोगों को जागरूक किया जाएगा। इधर वन विहार भी रविवार को पर्यटकों से पूरी तरह गुलजार रहा।
यहां भी रही भीड़...वन विहार और वोट क्लब भी दर्शकों से रहा गुलजार
- 5294 पर्यटक रविवार को पहुंचे वन विहार नेशनल पार्क।
- 3300 से ज्यादा पर्यटक पहुंचे थे वोट क्लब पर।
- 350 लोग वोट क्लब पर वोटिंग करने के लिए पहुंचे।
0 टिप्पणियाँ