Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर के 12 वार्डों में 100% वैक्सीनेशन:विजयवर्गीय बोले - विपक्ष ने कई भ्रम फैलाए

 वैक्सीनेशन में रिकॉड बना चुका इंदौर अब 100 % वैक्सीनेशन की ओर कदम बढ़ा चुका है। बुधवार को शहर के 12 वार्ड 100 % वैक्सीनेशन वाले वार्ड बन गए। वार्ड 33 में तो इसकी घोषणा भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने की। उन्होंने इस काम में लगे सभी लोगों को बधाई दी। साथ ही, साथ विपक्ष पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि इनके भ्रम फैलाने से कई यहां तक कहने लगे हैं कि वैक्सीन लगवाने से नपुंसकता आ जाती है, इसीलिए लोग वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने वैक्सीन लगवाने आने वालों को कोल्डड्रिंक बांटने पर टाेकते हुए कहा कि कोल्डड्रिंक की जगह छाछ पिलाइए। देशी वस्तुओं का उपयोग की कीजिए।

विजयवर्गीय ने कहा, वार्ड 33 ने 100 % वैक्सीनेशन कर ऐतिहासिक काम किया किया है। यह मान कर चलिए कि अब कोविड कहीं जाने वाला नहीं है। वह रहेगा। पहला दौर आया, दूसरा दौर आया, तीसरा आने का कहा जा रहा है। चौथा भी आ सकता है... कोरोना को लेकर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। हमें खुद ही इससे बचने के प्रयास करने हैं। इससे बचाव का सिर्फ एक ही उपाय है, वह है वैक्सीनेशन।

विजयवर्गीय ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ काम ऐसे होते हैं, जिसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से वैक्सीनेशन में भी राजनीति हो रही है। कांग्रेसियों ने इसे दुष्प्रचारित किया। सपा वालों ने तो इसे भाजपा का वैक्सीन बता दिया। भाई वैक्सीन तो वैक्सीन है, किसी पार्टी का वैक्सीन थोड़ी ना हो सकता है। यह तो बीमारी से बचाने की दवा है। इस कारण जनता में भ्रम हो गया है। लोग वैक्सीन लगवाने में कतराने लगे हैं। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि वैक्सीन लगवाने से नपुंसकता आ जाती है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी अफवाह फैलाई जा रही है।

विजयवर्गीय ने कहा कि राजनीतिक दलों से निवेदन है कि राजनीति करने के लिए कई मुद्दे हैं। जिनमें जनहित, समाज हित और देशहित की भावना हो, उसमें राजनीति नहीं करना चाहिए। ऐसे कामों में तो सरकार के साथ चलना चाहिए। 100 फीसदी वैक्सीनेशन के लिए यहां पर टीम घर-घर गई। पांच गाड़ी लगाई और लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक लेकर आए। वैक्सीन लगाने के बाद भले ही संक्रमित हो जाएं, लेकिन जान नहीं जाएगी।

कोल्डड्रिंक की जगह छाछ पिलाओ विजयवर्गीय ने कहा कि वैक्सीनेशन लगवाने वालों को ये लोग उपहार भी दे रहे हैं। वैक्सीन लगवाने वालाें को इन्होंने घड़ियां बांटी। सैनिटाइजर और मास्क दिए। ये यहां आने वालों को कोल्ड ड्रिंक भी पिला रहे हैं। इस पर कहा कि भाई कोल्ड ड्रिंक की जगह छाछ पिलाओ। देशी आइटम बांटिए। जितने भी बड़े देश हैं, चाहे वह अमेरिका हो, इंग्लैंड हो। सबसे कम कहीं डेथ रेट है, तो वह हमारे देश में है। क्योंकि यहां पर लोगों को लगातार जागरुक किया गया।

80 साल की रुकमा बाई 234वीं वैक्सीनेशन वाली महिला बनीं
वैक्सीनेशन के लिए बापट चौराहे स्थित वार्ड 33 में पहुंचीं रुकमाबाई अंतिम बचे वैक्सीन लगवाने वालों में 234 नंबर की बुजुर्ग रहीं। उन्हें मंच के सामने ही विजयवर्गीय ने सम्मानित किया। मौके पर ही उन्हें पहला डोज लगाया गया। कबीटखेड़ी की रहने वाली रुकमाबाई से जब पूछा कि इतनी देरी से वैक्सीन लगाया, तो उनका कहना था कि चलने-फिरने में परेशानी होती है। आज वैक्सीन लगवाने रिक्शा से आई हूं। वहीं, रुकमाबाई को साथ लेकर आईं गंगूबाई ने कहा कि यह मुझे दूसरा डोज लग रहा है।

विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक लाया गया
पार्षद राजेंद्र राठौर ने बताया, पिछले चार महीने से हम वैक्सीनेशन के काम में लगे हैं। यहां प्रतिदिन 400 से 500 डोज लगते रहे हैं। 21 तारीख को हमने जब सर्वे किया तो पता चला कि वार्ड में अभी 496 लोग वैक्सीनेशन के लिए बचे हैं। इस पर उन्हें चिंहित करना शुरू किया। 23 और 25 जून को कुछ लोगों को वैक्सीन लगवाई। बचे हुए 236 लोगों को हमने आज वैक्सीन लगवाई। यहां सुबह साढ़े 7 बजे से लाइन लग गई थी। 9 बजे तक सभी को वैक्सीन लगा दी थी। यहां 19 हजार 258 लोगों को पहला डोज लग चुका है। कई को सेकंड डोज भी लग चुके हैं। हमारा टारगेट है कि तीन महीने में हम सभी को सेकंड डोज भी लगवा देंगे।

वार्ड 33 में वैक्सीनेशन का लेखा जोखा
विधानसभा क्रमांक -2 के वार्ड 33 अब 100 फीसदी वैक्सीन वाला वार्ड बन गया है। पार्षद की माने तो यहां पर यहां पर कुछ 19 हजार 258 लोगों को वैस्कीन लग चुकी है। आज बचे हुए 236 लोगों को वैक्सीन लगी है। वार्ड में 436 लोग ऐसे हैं, जाे गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। 432 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। 95 लोग ऐसे भी हैं, जिनका वोटर लिस्ट में नाम नहीं है, लेकिन उन्हें वैक्सीन लगवा दी गई है। 551 लोग अन्य स्थानों पर रहने जा चुके हैं।

इन वार्डाें में हुआ 100 फीसदी वैक्सीनेशन

  • 06, O7, 13, 22, 33, 42, 49, 57, 71, 72, 80, 81

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ