Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जल संसाधन मंत्री सिलावट: देश में शहरी विकास के क्षेत्र में पुन कीर्तिमान स्थापित करने परने दी बधाई

इंदौर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इंदौर नगर निगम को विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत अवार्ड प्राप्त होने पर जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने इंदौर के शहर वासियों सहित जिला प्रशासननगर निगमस्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों आदि को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इंदौर द्वारा लगातार नये कीर्तिमान कायम किये जा रहे है। इसमें शहर की जागरूक जनता और अधिकारियों/कर्मचारियों का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में चार बार अव्वल रहने के बाद टीकाकरण के क्षेत्र में भी देश में पहला स्थान कायम किया। इंदौर ने आज फिर एक नया इतिहास रचा है। इंदौर को देश में अव्वल रहने की आदत हो गई है। इंदौर का विकास देश में मॉडल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में चहूमुखी विकास किया जा रहा है। चाहे शहर हो या गांव सभी ओर विकास अनवरत किया जा रहा है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ