Header Ads Widget

Responsive Advertisement

खेल पुरस्कारों में खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी करते हुए इसे किया गया अब दोगुना

इंदौर प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और उन्हें पुरस्कृत करने के उद्देश्य से खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की पहल पर राज्य शासन द्वारा नवीन पुरस्कार नियम, 2021 को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इसका मध्यप्रदेश राजपत्र में प्रकाशन भी कर दिया गया है।

    संचालक खेल और युवा कल्याण श्री पवन जैन ने बताया कि वर्ष 2021 के खेल पुरस्कारों ( एकलव्य पुरस्कारविक्रम पुरस्कारविश्वामित्र पुरस्कारलाइफ टाईम एचीव्हमेंट एवं स्व.श्री प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार) के लिए खेल विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2021 निर्धारित की गई है। नवीन पुरस्कार नियम के अनुसार विगत 5 वर्षों में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर खेल पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस वर्ष विक्रम एवं एकलव्य पुरस्कार के लिए साहसिक खेल (समुद्रजमीन एवं वायु आधारित) को भी शामिल किया गया हैजिसमें एक-एक विक्रम और एकलव्य पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अब 10 के स्थान पर 12 विक्रम पुरस्कार दिए जाएंगे।

*पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी*

     वर्ष 2021 के खेल पुरस्कारों में खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी करते हुए इसे अब दोगुना कर दिया गया है खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की पहल पर अब एकलव्य पुरस्कार के लिए एक लाख रूपये तथा विक्रमविश्वामित्रस्व. श्री प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार तथा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार (प्रत्येक) के लिए दो लाख रूपये प्रदान किए जाएंगे। पूर्व में एकलव्य के लिए 50 हजार तथा शेष पुरस्कारों के लिए एक लाख रूपये की राशि सम्मान स्वरूप प्रदान की जाती थी।

*ऐसे करें आवेदन*

            जिला खेल एवं युवक कल्याण अधिकारी श्री जोसेफ  बक्सला ने बताया कि वर्ष 2021 की खेल पुरस्कार संबंधी पात्रता एवं आवश्यक जानकारी खेल विभाग की वेबसाइट www.dsywmp.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक वेबसाइट पर ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन उपरांत आवेदन की प्रति जिस पर पंजीयन क्रमांक अंकित हो के साथ खेल प्रमाण पत्र एवं अन्य अभिलेखों की छाया प्रति संबंधित जिले के जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी के कार्यालय अथवा संचालनालय खेल और युवा कल्याण टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में 31 जुलाई तक जमा करना अनिवार्य होगा निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन मान्य नहीं किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ