Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कोरोना से राहत की खबर:45 वार्डों में 1 भी मरीज नहीं, 1 ही वार्ड ऐसा, जहां 5 से ज्यादा केस; अब अस्पतालों में भी केवल 225 मरीज भर्ती

 

  • 4537 बेड में से 225 बेड पर ही मरीज भर्ती, 4312 बेड खाली हैं

कोरोना पिक के बाद अब शहर संक्रमण से तेजी से मुक्त हो रहा है। कोरोना के लिए शहर के 85 वार्डों के हीट मैप के अनुसार रविवार की स्थिति में 45 वार्डों में एक भी एक्टिव मरीज नहीं था। वहीं एक से चार एक्टिव मरीज वाले वार्ड 39 हैं। केवल वार्ड 29 में एक्टिव मरीज पांच हैं। यह यलो कैटेगरी में शामिल है। शहर में एक भी वार्ड रेड कैटेगरी में नहीं है।

रेड वार्ड : एक भी नहीं : (25 और इससे अधिक एक्टिव मरीज)
यलो वार्ड : केवल 1 वार्ड 29 (एक्टिव मरीज पांच और इससे अधिक)
ग्रीन वार्ड : 39 (एक से चार एक्टिव मरीज)
व्हाइट वार्ड : 45 (एक भी एक्टिव मरीज नहीं)

इधर अस्पतालों में 4537 बेड में से 225 पर ही मरीज भर्ती
अप्रैल में कोरोना पीक के समय अस्पतालों में 7500 से ज्यादा मरीज भर्ती थे। रविवार की स्थिति में 4537 बेड में से 225 बेड पर ही मरीज भर्ती हैं। 4312 बेड खाली हैं। इसमें शासकीय एमटीएच, चाचा नेहरू अस्पताल में तो कोविड का एक भी मरीज नहीं है, वहीं एमआरटीबी में केवल एक मरीज भर्ती है। आईसीयू के 853 बेड में से 107 पर मरीज हैं। वहीं एचडीयू के 1435 बेड में से 81 पर मरीज हैं। ऑक्सीजन के 1543 बेड में से 27 पर ही मरीज हैं। आइसोलेशन के 706 बेड में से केवल 10 पर ही मरीज भर्ती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ