इंदौरियों ने सोमवार को बता दिया कि वे स्वच्छता में चार बार नंबर -1 ऐसे ही नहीं बने। यदि वे ठान लें ताे किसी भी असंभव काम काे संभव बना सकते हैं। इसकी बानगी वैक्सीनेशन महाअभियान में देखने काे भी मिली। इंदौर देश के सभी जिलों में टॉप पर रहा। यही नहीं, देश के 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से आगे रहा।
सुबह 8 बजे इंदाैरी दिनभर में 2 लाख वैक्सीन लगवाने का टारगेट लेकर टीकाकरण केंद्र पहुंचे। उन्हाेंने यह आंकड़ा 11 घंटे में ही पार कर लिया। देर रात जब फाइनल आंकड़ा सामने आया तो 2 लाख 21 हजार 659 लोग वैक्सीनेशन करवा चुके थे।
कल सुबह से इंदौर में 665 केंद्रों पर वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई। रात तक जो आंकड़ा सामने आया वह गर्व करने वाला था। इंदौर ही नहीं मप्र ने भी देश में एक दिन में सबसे ज्यादा टीकाकरण का रिकार्ड बना दिया। मप्र के अलावा कर्नाटक ही ऐसा राज्य रहा, जिसने वैक्सीनेशन में दहाई का आंकड़े को छुआ। मप्र ने जहां एक दिन में 16 लाख 41 हजार 042 लोगों को वैक्सीन लगी। वहीं, कर्नाटक में 11 लाख 517 ने टीका लगवाया। सबसे कम वैक्सीनेशन अंडमान -निकोबार में हुआ। यहां पर एक हजार का आंकड़ा भी पार नहीं हो पाया। कुल 783 लोग ही वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचे।
देश के 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से आगे रहा इंदौर
टीकाकरण के मामले में इंदौर ने जहां जिला स्तर पर देश में टॉप किया। वहीं, मप्र देश में सबसे आगे रहा। मप्र और कर्नाटक दो राज्यों में टीकाकरण 10 लाख से ज्यादा हुआ। इसके अलावा असम, बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल ऐसे राज्य रहे जो एक दिन में टीकाकरण के मामले में इंदौर से आगे रहे। इसमें से कई राज्य तो ऐसे हैं, जिनमें कुल टीकाकरण से ज्यादा इंदौर में एक दिन में वैक्सीनेशन हो गया।
मप्र की स्थिति
- कुल टीकाकरण : 1 कराेड़ 67 लाख 50 हजार 995
- पहला डोज : 1 करोड़ 46 लाख 11 हजार 510
- दूसरा डोज : 21 लाख 39 हजार 485
इंदौर की स्थिति
- कुल टीकाकरण : 20 लाख 30 हजार 668
- पहला डोज : 17 लाख 60 हजार 608
- दूसरा डोज : 2 लाख 70 हजार 260
राज्य | 21 जून को लगी वैक्सीन | टोटल वैक्सीनेशन |
अंडमान नीकोबार | 783 | 1,37,495 |
आंध्र प्रदेश | 48,506 | 1,40,10,810 |
अरुणाचल प्रदेश | 13,157 | 4,93,985 |
असम | 3,47,583 | 57,08,379 |
बिहार | 5,06,873 | 1,42,07,757 |
चंडीगढ़ | 6,748 | 4,60,426 |
छत्तीसगढ़ | 88,585 | 64,77,240 |
दादर और नगर हवेली | 4,176 | 1,50,810 |
दिल्ली | 76,267 | 66,11,219 |
गोवा | 15,630 | 7,76,066 |
गुजरात | 5,07,397 | 2,26,15,720 |
हरियाणा | 4,87,431 | 78,68,306 |
हिमाचल प्रदेश | 98,550 | 29,18,398 |
जम्मू कश्मीर | 34,762 | 40,07,947 |
झारखंड | 86,196 | 58,81,187 |
कर्नाटक | 11,00,517 | 1,96,28,183 |
केरल | 2,62,532 | 1,24,30,386 |
लद्दाख | 1,352 | 2,00,612 |
लक्ष्यदीप | 396 | 51,979 |
मध्यप्रदेश | 16,41,042 | 1,67,50,995 |
महाराष्ट्र | 3,81,927 | 2,81,26,882 |
मणिपुर | 6,611 | 5,72,397 |
मेघालय | 13,183 | 6,04,168 |
मिजोरम | 17,047 | 4,45,787 |
नागालैंड | 9,910 | 4,09,528 |
उड़ीसा | 2,90,582 | 1,01,41,773 |
पुद्दुचेरी | 17,319 | 4,36,541 |
पंजाब | 92,876 | 55,19,596 |
राजस्थान | 4,40,303 | 2,17,04,463 |
सिक्किम | 11,923 | 3,71,345 |
तमिलनाडु | 3,51,583 | 1,30,88,555 |
तेलंगाना | 1,47,530 | 93,26,924 |
त्रिपुरा | 1,45,708 | 20,90,563 |
उत्तर प्रदेश | 7,04,955 | 2,63,35,584 |
उत्तराखंड | 1,18,322 | 36,74,679 |
पश्चिम बंगाल | 3,23,932 | 1,93,46,636 |
दमन और दीप | 4,374 | 1,66,457 |
(नोट : आंकड़े रात 10.30 बजे तक कोविन एप के अनुसार)
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिया ने बताया कि, देश के किसी एक जिले में अब तक का सर्वाधिक टीकाकरण है। इसके पहले आंध्रप्रदेश और राजस्थान के दो जिलों में सर्वाधिक टीकाकरण हुआ था, लेकिन दो लाख का लक्ष्य अब तक किसी जिले ने हासिल नहीं किया है। इसी के साथ अब तक कुल 19 लाख 82 हजार 174 लोगों को अब तक कोविडरोधी टीका लग चुका है। इनमें से 16 लाख 55 हजार 392 को टीके की पहली खुराक व दो लाख 63 हजार 618 को दूसरी खुराक लग चुकी है। सोमवार से शुरू टीकाकरण महाभियान के तहत सात दिन में 8 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन जिले में कुल 663 केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 12 निजी केंद्र थे। मंगलवार को कोविडरोधी टीकाकरण नहीं होगा। अब बुधवार को टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे।
इंदौर के 17 जून तक के आंकड़े
0 टिप्पणियाँ