Header Ads Widget

Responsive Advertisement

विधायक हार्डिया और कलेक्टर मनीष सिंह ने स्थल पर पहुंचकर 11 प्लाटधारकों को दिये कब्जा

 इंदौर जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में प्लाटों के संबंध में हेरा-फेरी करने वाले भू-माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के चलते जिले में गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं ने अपने सदस्यों को प्लाट देना प्रारंभ किया है। इसी सिलसिले में जयलक्ष्मी गृह निर्माण सहकारी संस्था की कॉलोनी दीपकुंज में 11 प्लाट धारकों को कब्जा पत्र दिये गये। यह कब्जा पत्र विधायक महेन्द्र हार्डिया और कलेक्टर मनीष सिंह ने सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने स्थल पर पहुंचकर भूमिपूजन भी किया।

                इससे सभी लाभान्वित प्लाटधारकों में अपार खुशी देखी गई। कलेक्टर मनीष सिंह और विधायक महेन्द्र हार्डिया ने उक्त गृह निर्माण सहकारी संस्था के शेष बचे सदस्यों को भी आश्वस्त किया कि शासन प्रशासन उनके साथ हैशीघ्र ही उन्हें भी कब्जे दिलाये जायेंगे। वर्षों से अपने आशियाने का सपना देख रहे लोगों को जब प्लाट का कब्जा मिलातो उनकी खुशी रूके नहीं रूक रही थी। वे सभी बेहद खुश थे। खुश हो भी क्यों नहीं क्योंकि उन्हें बड़ा उपहार मिला। इन्हीं सदस्यों में से एक प्रदीप शर्मा ने शासन-प्रशासन को धन्यवाद देते हुये अपनी प्रसन्नता जाहिर की। शर्मा ने कहा कि में आज बहुत प्रसन्न हुँ। आज मुझे प्लाट का कब्जा मिला। भूमिपूजन भी हुआ। मैं कोशिश करूंगा की मकान जल्दी बन जाये ओर मैं उसमें पूरे परिवार के साथ आनंद के साथ रह सकूं। इसी तरह के कुछ विचार आज लाभान्वित हुई अरूणा श्रीवंश के भी थे। इनका कहना है कि मेरी बरसों पुरानी मुराद पूरी हुई। मुझे प्लाट का कब्जा मिला। मैं अब मकान बनाकर अपनी माताजी के साथ रहूँगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ