Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महिला दिवस पर स्मार्ट उद्यान में महिला पत्रकारों के साथ लगाए पौधे

             मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मीडिया संस्थानों की महिला प्रतिनिधियोंपत्रकारों और महिला जनसंपर्क अधिकारियों के साथ स्मार्ट उद्यान भोपाल में चंदनपारिजातहरसिंगार आदि के पौधे लगाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना चौहान भी उपस्थित थीं।

            मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रुद्राक्ष का भी पौधा लगाया। रुद्राक्ष के वृक्ष हिमालय और आस-पास के प्रदेशों में पाए जाते हैं। इसके अलावा असममध्यप्रदेशउत्तराखंडअरुणांचल और बंगाल के जंगलों में काफी रुद्राक्ष पाए जाते हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत में नीलगिरि और मैसूर में तथा कर्नाटक में भी रुद्राक्ष के वृक्ष देखे जा सकते हैं। रामेश्वरम में भी रुद्राक्ष पाया जाता है। गंगोत्री और यमुनोत्री के क्षेत्र में भी रुद्राक्ष मिलते हैं।

            मध्यप्रदेश की धरती पर भी रुद्राक्ष के पौधे की उपज अच्छी है। पारिजात या 'हरसिंगारउन प्रमुख वृक्षों में से एक हैजिसके फूल ईश्वर की आराधना में महत्त्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इसे प्राजक्तापरिजातहरसिंगारशेफालिकाशेफालीशिउली भी कहा जाता है। उर्दू में इसे गुलज़ाफ़री कहा जाता है। पारिजात का वृक्ष सुन्दर होता हैजिस पर आकर्षक और सुगन्धित फूल लगते हैं। इसके फूलपत्ते और छाल का उपयोग विविध प्रकार की औषधि में भी किया जाता है। यह संपूर्ण भारत में पैदा होता है। ऐसी मान्यता है कि पारिजात के वृक्ष के स्पर्श से व्यक्ति की थकान मिट जाती है।

*चंदन के पौधे भी लगाए गए*

            चंदन की लकड़ी का उपयोग मूर्तिकलासाज-सज्जा का सामानअगरबत्तीहवन सामग्रीऔर सुगंधित तेल के निर्माण में होता है। सुगंधित तेल आसवन द्वारा निकाला जाता है। प्रत्येक वर्ष लगभग 3 हजार मीट्रिक टन चंदन की लकड़ी से तेल निकाला जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ