Header Ads Widget

Responsive Advertisement

रामभक्त पितरेश्वर हनुमान प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा:भक्त हनुमान का दरबार 16 लाख दीपों से सजा, भगवान राम के धनुष सारंग की आकृति बनी

 

आसमान से नजारा ऐसा लग रहा था मानो भगवान राम धनुष सारंग की आकृति बन गई हो

रामभक्त पितरेश्वर हनुमान प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर रविवार शाम पूरा पितृ पर्वत 16 लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। फूल बंगले में विराजित 80 फीट ऊंची प्रतिमा दीपों की रोशनी से जगमगाती रही। अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर, राम दरबार व श्रीराम लिखी रंगोली बनाई गई। इस मौके पर सुंदरकांड भी किया गया।

आसमान से नजारा ऐसा लग रहा था मानो भगवान राम धनुष सारंग की आकृति बन गई हो। विश्व शांति और कोरोना मुक्ति की भावना के साथ जलाए दीपों को कई सेक्टर में बांटा गया था। इन्हें अलग-अलग नाम भी दिए गए। आयोजन समिति के मुताबिक इस आयोजन को गिनीज और लिम्का बुक में दर्ज कराया जाएगा।

आयोजन में करीब 1 लाख श्रद्धालु शामिल हुए। दीपों को अयोध्या से लाई गई लौ से प्रज्ज्वलित किया गया। इस दौरान भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, हरिनारायण यादव, चंदू शिंदे, श्रवणसिंह चावड़ा मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ