Header Ads Widget

Responsive Advertisement

रेलवे:गांधीधाम, यशवंतपुर सहित तीन ट्रेनें आज से चलेंगी

 

प्रतिकात्मक फोटो
  • शांति एक्सप्रेस और इंदौर-उज्जैन ट्रेन कल से चलेगी

इंदौर से तीन और ट्रेनों का संचालन रविवार से शुरू होगा। महू-इंदौर-यशवंतपुर, इंदौर-गांधीधाम एक्सप्रेस और इंदौर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस ट्रेन 28 फरवरी से चलेगी। वहीं, 1 मार्च से इंदौर-गांधीनगर (शांति एक्सप्रेस) और इंदौर-उज्जैन के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन रेलवे शुरू करेगा।

शेड्यूल: इंदौर-दिल्ली सराय रोहिल्ला (साप्ताहिक ट्रेन)

  • इंदौर से प्रति रविवार शाम 7.20 बजे रवाना होगी। अगले दिन दोपहर 12.05 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
  • दिल्ली से 1 मार्च से सोमवार दोपहर 3 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 8.30 बजे इंदौर आएगी।

महू-इंदौर-यशवंतपुर एक्सप्रेस

  • प्रति रविवार महू से रात 8 बजे रवाना होगी। मंगलवार सुबह 11 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
  • प्रति मंगलवार यशवंतपुर से दोपहर 3.40 बजे रवाना होगी। गुरुवार सुबह 7.15 बजे महू पहुंचेगी।

गांधीधाम एक्सप्रेस

  • प्रति रविवार रात 11.30 बजे रवाना होगी। अगले दिन दोपहर 2 बजे गांधीधाम पहुंचेगी।
  • गांधीधाम से 1 मार्च से प्रति सोमवार शाम 6.15 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 8.55 बजे इंदौर आएगी।

इंदौर-गांधीनगर (शांति एक्सप्रेस)

  • इंदौर से ट्रेन 1 मार्च से रात 11 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 9.45 बजे गांधीनगर पहुंचेगी।
  • गांधीनगर से 2 मार्च से शाम 6.15 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 5.55 बजे इंदौर आएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ