Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दीनदयाल रसोई:इंदौर में भी बापट चौराहे के पास हुई शुरू, 10 रुपए में भरपेट भोजन मिलेगा; पोर्टल के जरिए होगी मॉनिटरिंग

दीनदयाल रसोई में 10 रुपए में भरपेट भोजन मिलेगा।
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रसोई योजना की निगरानी के लिए बनाए गए पोर्टल का लोकार्पण किया।

मध्यप्रदेश में कोई गरीब भूखा नहीं रहे, इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने शुक्रवार से 100 जगहों पर एक बार फिर से दीनदयाल रसोई की शुरुआत कर दी। रसोई में 10 रुपए में पौष्टिक आहार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंदौर, उज्जैन, मुरैना, धार, छतरपुर जैसे जिलों में दीनदयाल रसोई योजना की शुरुआत की है। इसके साथ ही इंदौर में भी बापट चौराहे के पास स्थित दीनदयाल रसोई की शुरुआत दोपहर में निगम आयुक्त प्रतिभा पाल की मौजूदगी में हुई।

निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने भोजन कर रहे युवक से बात की।

कांग्रेस सरकार ने योजना को बंद कर दिया था
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वकांक्षी दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना को कमलनाथ सरकार ने 2018 में सत्ता में आने के बाद बंद कर दिया था। सत्ता में वापसी के साथी ही भाजपा सरकार ने इसे फिर से शुरू करते हुए इसके स्वरूप में भी विस्तार कर दिया है। इंदौर में भी बापट चौराहे के समीप योजना से जुड़े केंद्र की शुरुआत हुई। यहां महज 10 रुपए में भरपेट भोजन की व्यवस्था रहेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस मौके पर रसोई योजना की निगरानी के लिए बनाए गए पोर्टल का भी लोकार्पण किया। इस पोर्टल के जरिए रसोई केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। पोर्टल पर दान देने की सुविधा और रोज इस रसोइयों से कितने लोगों को खाना दिया गया, इन सब बातों की पूरी जानकारी होगी। योजना के सभी रसोई केन्द्रों को गूगल मैप पर भी टैग किया गया है। इस पहल से रसोई केन्द्रों को आम नागरिक आसानी से ढूंढ सकेंगे।


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ