Header Ads Widget

Responsive Advertisement

खजराना गणेश:नववर्ष में प्रवेश से पहले प्रथम पूज्य का स्मरण... साल के आखिरी दिन दर्शन करने पहुंचे 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु

 

साल के आखिरी दिन खजराना गणेश के दर्शन करने 50 हजार से ज्यादा भक्त पहुंचे। कोरोना काल के 10 माह में पहली बार इतने श्रद्धालु एक साथ मंदिर पहुंचे। अन्नपूर्णा, रणजीत हनुमान मंदिर सहित शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी भक्तों ने दर्शन किए। खजराना मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट ने बताया सुबह से रात तक 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गणेशजी के दर्शन किए। भक्तों को कालका माता मंदिर की ओर से प्रवेश दिया गया।

गणेशपुरी कॉलोनी की ओर से बाहर जाने की व्यवस्था की गई थी। जाम न लगे इसलिए मार्ग को वन-वे रखा गया था। भक्त मंडल के संयाेजक अरविंद बागड़ी ने बताया नए साल के पहले दिन खजराना गणेश को गोंद के 11 हजार लड्‌डुओं का भोग लगाया जाएगा।  समिति अध्यक्ष व कलेक्टर मनीष सिंह और मंदिर प्रशासक व निगमायुक्त प्रतिभा पाल भगवान गणेशजी को भोग लगाएंगे।

अन्नपूर्णा मंदिर और रणजीत हनुमान में 5-5 हजार से ज्यादा भक्त पहुंचे
अन्नपूर्णा मंदिर के व्यवस्थापक जयेंद्रानंद गिरि ने बताया सुबह से रात तक पांच हजार से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए। रात 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए थे। शुक्रवार सुबह 5 से रात 10 बजे तक भक्त दर्शन कर सकेंगे। वहीं, रणजीत हनुमान मंदिर के पुजारी दीपेश व्यास ने बताया साल के अंतिम दिन पांच हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ