Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर में लगातार कोल्ड डे:सीजन की सबसे सर्द रात, पारा सामान्य से 4 डिग्री गिरकर 7.2 डिग्री पर आया, 10 साल में जनवरी में 3 बार पारा 5 तो 2 बार 7 डिग्री रिकार्ड हुआ

 

कड़ाके की ठंड के बाद भी बच्चे सुबह साइकिलिंग करने निकले।

इस बार सर्दी के सीजन में गुुरुवार की रात सबसे सर्द रही। तापमान 7.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इसी कारण ठंड ज्यादा महसूस हुई। शहर में लगातार तीसरे दिन कोल्ड डे रहा। अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। पिछले एक दशक की बात की जाए तो इस साल ठंड उतनी सर्दी नहीं है। 10 सालों में तीन बार जनवरी में पारा 5 डिग्री तक रिकार्ड हुआ, इतनी ही बार 6 डिग्री, दो बार 7 और एक बार 8 डिग्री तक दर्ज हुआ है।

लगातार चार दिन से गिर रहा परा
सोमवार रात से पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लगातार चार रातों से पारा गिरता ही जा रहा है। सोमवार रात न्यूनतम पारा 8.3 डिग्री रिकार्ड हुआ। मंगलवार की रात यह गिरकर 8 डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार को 7.9 और गुरुवार रात को 7.2 तक पहुंच गया, जो इस सीजन की सबसे सर्द रात रिकार्ड हुई। वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो यह क्रमश: 23.2, 22.6, 22.3 और 23.2 रिकार्ड हुआ

ऐसा क्यों हुआ
मौसम विशेषज्ञ डाॅ. डीपी दुबे के मुताबिक इस बार नवंबर, दिसंबर और जनवरी में अंतराल से पश्चिमी विक्षोभ, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आती रही। इस वजह से ठंड प्रभावित हुई। दिसंबर और जनवरी में लगातार पांच से छह दिन तक बादल भी रहे। इनका असर खत्म होने के बाद ठंड को लौटने में भी तीन से चार दिन लगे। इस वजह से अधिकांश दिन तापमान सामान्य से बहुत अधिक रहा।

पिछले 10 साल में जनवरी का न्यूनतम तापमान

20116 जनवरी5.0 डिग्री
201221 जनवरी5.4 डिग्री
201321 जनवरी5.8 डिग्री
201411 जनवरी6.7 डिग्री
20156 जनवरी6.9 डिग्री
201623 जनवरी7.3 डिग्री
201713 जनवरी6.3 डिग्री
20183 जनवरी8.0 डिग्री
201929 जनवरी5.6 डिग्री
202010 जनवरी7.1 डिग्री

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ