Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर :कांग्रेस के चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के लिए 20 में से दो और महासचिव के लिए 10 से ज्यादा दावेदार


युवा कांग्रेस के चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के लिए 20 में से इंदौर के दो और महासचिव के लिए 10 से ज्यादा दावेदार चुनाव लड़ रहे हैं। सभी दावेदारों को चुनाव चिह्न का आवंटन हो चुका है। अब 10 से 12 दिसंबर तक ऑनलाइन वोटिंग होगी। यह पहला मौका है जब युवा कांग्रेस के पदाधिकारी ऑनलाइन वोटिंग से चुने जाएंगे।


प्रदेश में इंदौर से ये हैं दावेदार




  • प्रदेश अध्यक्ष के लिए अजीत बौरासी, जावेद खान।

  • प्रदेश महासचिव : डॉ. मोनिका मंडरे, दीपक ठाकुर, दुर्गेश पटेल, अतीत गौहर, शादाब खान, नदीम पटेल, पुनीत पारिया, अंकित खड़ायता, रेखा सिलावट, सांवरिया पटेल, सरफराज अंसारी।



शहर-जिला इकाई में दावेदार


शहर इकाई के लिए रमीज खान, तत्सम भट्ट, करणजीतसिंह, पूजा अवस्थी, स्वप्निल कामले दावेदार हैं।


जिला इकाई : दौलत पटेल, कुणाल पटवारी, मनीष पटेल, राजीव चौहान, रियाज।


भाजपा ने सात और मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की, सात बाकी


इंदौर. भाजपा ने 7 और मंडलों की कार्यकारिणी घोषित की है। अब 7 मंडल और रह गए हैं। इनमें विधानसभा क्षेत्र 2 के छह और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का एक मंडल बाकी है। तीन दिन पहले ही भाजपा 14 मंडलों की कार्यकारिणी घोषित कर चुकी है। पार्टी का कहना है जल्द ही बाकी मंडल की कार्यकारिणी भी घोषित कर दी जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ