Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर आए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर अजीब तर्क दिया


फाइल फोटो 


विवार काे इंदौर आए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर अजीब तर्क दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के कारण इनमें बढ़ोतरी हुई है। कुछ देशों में आंतरिक संघर्ष के कारण भी कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं।


प्रधान ने इंदौर की साफ-सफाई की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि लगातार चार बार सफाई में नंबर वन इंदौर में कचरा कलेक्शन का मॉडल ग्लोबल बन चुका है। मैं देश-दुनिया में जहां भी जाता हूं, वहां ऐसा मॉडल नहीं है। इसका पूरा श्रेय यहां की जनता, राजनीतिक नेतृत्व और अफसरों को जाता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ