Header Ads Widget

Responsive Advertisement

चिटफंड कंपनियों, अमानक उर्वरक, खनिज माफिया और भू-माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश

*विशेष मुहिम चलाकर सभी पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के निर्देश*


इंदौर 3 दिसम्बर, 2020


      कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इंदौर संभाग के समस्त कलेक्टर्स पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से रू-ब-रू चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले में कलेक्टर्स कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि जिलों में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, गौवंश की रक्षा, स्वरोजगार, खनिज के अवैध प्रकरणों पर कार्यवाही चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्यवाही और मिलावट के विरुद्ध अभियान सतत जारी रखा जाये।


      इस अवसर पर कमिश्नर डॉ. शर्मा ने कलेक्टरों से यूरिया खाद की उपलब्धता, कोरोना महामारी का इलाज, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, नवीन खाद्य पात्रता पर्ची का वितरण, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत की गई कार्यवाही, स्वरोजगार योजना के तहत खाद्य प्रसंसकरण उद्योग लगाने की स्थिति, कोरोना टीकाकरण की तैयारी, कोरोना इलाज में आक्सीजन गैस की उपलब्धता, शासकीय भूमि का उपयोग, शासकीय भूमि पर निजी होटल के निर्माण की संभावना, एनवीडीए की बिल्डिंग और शिक्षा विभाग की बिल्डिंग के सदुपयोग के संबंध में जानकारी हासिल की चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा मिलावट के खिलाफ सख्त अभियान जरूरी है। उन्होंने खनिज माफिया, क्राइम माफिया, अमानक, उर्वरक, अमानक कीटनाशक, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये।


      वीडियो कांफ्रेंसिंग में उन्होंने कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक, और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना, स्व सहायता समूहों का सशक्तिकरण, गौवंश संरक्षण, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण, लोक सम्पत्ति प्रबंधन पोर्टल, आयुष्मान भारत कार्ड, मिलावट से मुक्ति से अभियान आदि के संबंध में रू-ब-रू चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। वीडियो कांफ्रेंसिंग सभी कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों ने भाग लिया। इंदौर मुख्यालय पर वीडियो कांफ्रेंसिंग में अपर आयुक्त सुश्री रजनी सिंह, संयुक्त आयुक्त श्रीमती चेतना फौजदार, नगरीय विकास, सहकारिता, स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ