Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कोरोना देश में:टेस्टिंग 11 करोड़ के पार, इस बार एक करोड़ जांच पर सबसे कम 4.7 लाख केस मिले


देश में कोरोना के नए मामलों में कमी आ रही है। टेस्टिंग का आंकड़ा 11 करोड़ के पार हो गया है। इस बार एक करोड़ टेस्टिंग पर सिर्फ 4.70 लाख मरीज मिले हैं, जो सबसे कम हैं। एक से दो करोड़ टेस्टिंग के बीच 10.84 लाख मरीज मिले थे, जो सबसे ज्यादा थे। 16 सितंबर को टेस्टिंग का आंकड़ा छह करोड़ पर पहुंचा था। पांच से छह करोड़ टेस्टिंग के बीच 8.39 लाख मरीज मिले थे, इसके बाद से इसमें लगातार गिरावट आ रही है।


देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 82 लाख के पार हो गया है। अब तक 82 लाख 29 हजार 322 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 75 लाख 42 हजार 905 लोग ठीक हो चुके हैं। 1 लाख 22 हजार 642 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5 लाख 62 हजार 329 मरीजों का इलाज चल रहा है।



कोरोना अपडेट्स




  • राजस्थान सरकार ने रविवार को लॉकडाउन की नई गाइडलाइन जारी की। इसके मुताबिक, 30 नवंबर तक राज्य में स्वीमिंग पूल, सिनेमा हॉल, थिएटर्स, मल्टीप्लेक्स, एंटरटेनमेंट पार्क के खुलने पर रोक बरकरार रहेगी। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने पर भी प्रतिबंध लगा रहेगा।

  • राजस्थान की नई लॉकडाउन गाइडलाइन के मुताबिक, 16 नवंबर तक राज्य में सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग क्लासेज बंद रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।

  • शूटिंग रेंज के नेशनल कैंप में एक एथलीट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के मुताबिक कैंप में ओलंपिक कोर ग्रुप के लिए ट्रेनिंग चल रही थी।

  • कन्नड़ एक्टर दर्शन के खिलाफ कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर बेंगलुरु में एफआईआर दर्ज हुई है। आर आर नगर विधानसभा क्षेत्र में वह चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे।



पांच राज्यों का हाल
1. मध्यप्रदेश

राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 72 हजार 82 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 723 नए मरीज मिले। 1107 लोग रिकवर हुए और 7 की मौत हो गई। अभी 8538 मरीजों का इलाज चल रहा है। 1 लाख 60 हजार 586 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 2958 मरीजों की मौत हो चुकी है।


2. राजस्थान
24 घंटे में 1754 नए केस मिले। 1591 लोग रिकवर हुए और 10 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 98 हजार 747 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 15 हजार 255 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 81 हजार 575 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 1917 मरीजों की मौत हो चुकी है।


3. बिहार
पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में 777 लोग संक्रमित पाए गए। 1195 लोग रिकवर हुए और 7 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 17 हजार 541 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7437 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 9 हजार 6 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1097 हो गई है।


4. महाराष्ट्र
राज्य में टेस्टिंग का आंकड़ा 90.2 लाख हो गया है। इनमें 16 लाख 83 हजार 775 लोग संक्रमित पाए गए। पिछले 24 घंटे के अंदर 5369 नए मरीज मिले। अब तक 15 लाख 14 हजार 79 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 25 हजार 109 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा राज्य में 44 हजार 24 हो गया है।


5. उत्तरप्रदेश
रविवार को राज्य में 1969 नए केस मिले। 2388 लोग रिकवर हुए और 26 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 83 हजार 832 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 4 लाख 53 हजार 458 लोग ठीक भी हो चुके हैं। अभी 23 हजार 323 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 7 हजार 51 मरीजों की मौत हो चुकी है।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ