Header Ads Widget

Responsive Advertisement

हाईकोर्ट में जरूरतमंद पक्षकारों के लिए पांच लाख रूपये तक के क्लेम हेतु मध्यस्थकर्ता निःशुल्क सेवा देंगे

इंदौर 25 नवम्बर, 2020


            घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय आर्बिट्रेशन (माध्यस्थम्) केन्द्र का शुभारंभ गत दिवस मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय परिसर जबलपुर में किया गया है। माध्यस्थम् केन्द्र का उद्घाटन 4 जुलाई, 2020 को हो चुका है तथा केन्द्र में विभिन्न सुविधाओं के साथ विवादों के निवारण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति केन्द्र के संरक्षक हैं एवं पांच वरिष्ठ आसीन व्यायाधिपतिगण (sitting Judge) का मंडल सदस्य सचिव, जो कि केन्द्र के निदेशक रहेंगे, के साथ मिलकर मध्यस्थम् केन्द्र का संचालित करेंगे।


            माध्यस्थम् केन्द्र का प्रति दिवस प्रबंधन केन्द्र संचालक द्वारा फुलटाइम स्टाफ के सहयोग से किया जा रहा है। जरूरतमंद पक्षकारों के लिए पांच लाख रूपये तक के क्लेम हेतु मध्यस्थकर्ता निःशुल्क सेवा देंगे। विभिन्न सुविधाओं के साथ प्रारंभ घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय आर्बिट्रेशन (मध्यस्थम्) केन्द्र का लाभ समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचा रहा है तथा पक्षकारों के विवाद प्रकरणों का निराकरण भी जल्द हो पा रहा है। अतः आर्बिट्रेशन केन्द्र में विभिन्न सुविधाओं के लाभ हेतु मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर में सम्पर्क किया जा सकता है। यह जानकारी रजिस्ट्रार हाईकोर्ट इंदौर ने जनहित में दी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ