Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मध्यप्रदेश खरगोन:खेत में झोपड़ी में रह रहे भाई-बहन के साथ मारपीट नाबालिग बहन का बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया


  (खरगोन)खेत में बनी झोपड़ी में रह रहे भाई-बहन के साथ मारपीट और नाबालिग बहन का अपहरण कर तीन बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना मंगलवार रात समीपवर्ती गांव मारूगढ़ में हुई। पुलिस के अनुसार आइटीआइ के पास झोपड़ी में भाई और 15 वर्षीय बहन करीब आठ माह से रह रहे थे। वे खेत मालिक के यहां मजदूर हैं और पास के गांव के निवासी हैं।


खेत मालिक के अनुसार रात 12.30 से एक बजे के बीच तीन लोग पहुंचे थे। इनमें दो की उम्र करीब 25 वर्ष और एक की तीस वर्ष से अधिक थी। उन्होंने भाई-बहन के साथ मारपीट की और जब उन्होंने विरोध किया तो वे वहां से चले गए लेकिन कुछ देर बाद वापस लौटे और मारपीट कर किशोरी का अपहरण कर बाइक से ले गए। 


आसपास खेतों में तलाश की, लेकिन किशोरी नहीं मिली। रात करीब तीन बजे बालिका अपहर्ताओं के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। बालिका के बड़े भाई और मां ने बताया कि रात में किशोरी ने हमें भी दुष्कर्म की जानकारी नहीं दी थी। उसने बुधवार सुबह दुष्कर्म की जानकारी तो थाने पर आकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़िता के स्वजनों ने आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की है।







पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने किशोरी और उसके भाई से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।


आरोपितों ने किशोरी को एक-डेढ़ किमी दूर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसे छोड़कर भाग गए। वे बाइक भी छोड़ गए, जो पुलिस ने बरामद कर ली है। थाना प्रभारी गेहलोद सेमलिया ने बताया कि बाइक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर शीघ्र ही गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ