Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आज जारी की जा सकती है



 भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने 2015 के विधानसभा चुनाव से सबक लेते हुए 1-1 सीट पर गहन विमर्श किया।








 बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट आज जारी की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को हुई राष्ट्रीय चुनाव समिति की बैठक में 65 से 70 सीटों पर फैसला हो चुका है। कई बुजुर्ग विधायकों की छुट्टी कर दी गई है, जबकि कई दिग्गजों का टिकट भी कटा है। इससे पहले रविवार देर शाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, थावरचंद गहलोत, बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस, मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने हिस्सा लिया।


केंद्रीय नेतृत्व ने 2015 के विधानसभा चुनाव से सबक लेते हुए 1-1 सीट पर गहन विमर्श किया। हर हाल में जीतने वाले प्रत्याशी के नाम पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सहमति दी। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने कई बुजुर्ग विधायकों का टिकट काट दिया है। उधर, इससे पूर्व सुबह 10 से लेकर 3 बजे तक बिहार BJP कोर ग्रुप की बैठक हुई।







BJP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में 1-1 सीट पर दिग्गज गुना-गणित निकालते रहे। बिहार कोर ग्रुप की बैठक में उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, बिहार भाजपा चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, बिहार भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और बिहार भाजपा के सह संगठन महामंत्री शिवनारायण महतो शामिल हुए।


आज ही आ सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट







वहीं महागठबंधन में लालू यादव की पार्टी आरजेडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही कांग्रेस भी आज अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। 243 में से कांग्रेस को 70 सीटें मिली हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ