Header Ads Widget

Responsive Advertisement

2020: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया


IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को अबू धाबी में आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा अंदाज में 57 रनों से हरा दिया। मुंबई इंडियंस इस जीत के बाद 8 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। इस मैच के दौरान मुंबई इंडियंस ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया, उसने इस टी20 लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।


मुंबई के बल्लेबाजों ने राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में कुल 8 छक्के लगाए और इस दौरान आरसीबी को पीछे छोड़ा। आईपीएल में अब मुंबई इंडियंस के कुल 1156 छक्के हो गए हैं। दूसरे नंबर पर खिसकने वाली आरसीबी के नाम पर 1152 छक्के दर्ज हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में किंग्स इलेवन 1008 छक्कों के साथ तीसरे और चेन्नई सुपर किंग्स 1006 छक्कों के साथ चौथे स्थान पर है। कोलकाता नाइटराइडर्स 962 छक्कों के पांचवें नंबर पर है।


आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली पांच टीमें


1156 मुंबई इंडियंस


1152 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर


1008 किंग्स इलेवन पंजाब


1006 चेन्नई सुपर किंग्स


962 किंग्स इलेवन पंजाब


ऐसा रहा मैच का हाल :


राजस्थान के खिलाफ मुंबई की टीम ने 21वें मुकाबले में 20 ओवर में 4 विकेट पर 193 रन बनाए। मुंबई की तरफ से इस पारी में कुल 8 छक्के लगे जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने तीन छक्के जड़े। सूर्यकुमार यादव ने दो जबकि क्विंटन डी कॉक, कृणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या ने एक-एक छक्के लगाए। मुंबई इंडियंस की तरफ से टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा योगदान देते हुए 47 गेंदों पर नाबाद 79 रन की पारी खेली। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 35, क्विंटन डी कॉक ने 23 तो हार्दिंक पांड्या ने नाबाद 30 रन की पारी खेली। इसके जवाब में राजस्थान की पारी 18.1 ओवरों में 136 रनों पर सिमटी। जोस बटलर ने 44 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 70 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से उचित सहयोग नहीं मिला। जोफ्रा आर्चर ने 11 गेंदों में 24 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 20 रनों पर 4 विकेट झटके।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ