Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दांत साफ करने के लिए ब्रश का इस्तेमाल आम है कभी सुना है कि दांत साफ करते करते शख्स ब्रश ही निगल गया


दांत साफ करने के लिए ब्रश का इस्तेमाल आम है, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि दांत साफ करते करते शख्स ब्रश ही निगल गया। अरुणाचल प्रदेश में 24 साल के एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ। उसकी जान बचाने के लिए ऑपरेशन करना पड़ा। पीड़ित दिबांग वैली का रहने वाला है। पीड़ित का कहना है कि जब वह 19 सेंटीमीटर लंबे ब्रेश से अपनी जीभ साफ कर रहा था, तब ब्रश फिसलकर गले में चला गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक्सरे किया। डॉक्टरों ने देखा कि ब्रश फिसलते हुए पेट में चला गया है और सर्जरी ही उसे निकालने का तरीका है।


अच्छी बात यह रही कि पेट में ब्रेश जाने के बाद भी शख्स को दर्द नहीं हो रहा था। हालांकि उसे पेट के ऊपरी हिस्से में थोड़ा असहज जरूर लग रहा था। डॉक्टरों ने छोटा सा ऑपरेशन किया और सुरक्षित तरीके से ब्रश बाहर निकाल लिया। डॉक्टरों का कहना है कि शख्स सर्जरी के बाद आराम कर रहा है और अब पूरी तरह खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने बताया कि जब ब्रश पेट से बाहर निकाला गया तो वह खून से सना था। हालांकि ब्रश के कारण पेट के किसी अंदरुनी हिस्से को नुकसान नहीं पहुंचा। ना ही कोई इन्फेक्शन हुआ। 30 मिनट की सर्जरी के बाद पेट से ब्रश निकाल लिया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ