Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भरे हुए एलपीजी गैस सिलेंडर को सावधानी के साथ कई वर्षों तक घर में रखा जा सकता है


कई बार आपका ट्रांसफर दूसरे शहर में हो जाने पर आपको अपने पुराने घर में LPG Cylinder रखने की नौबत आती है। इस स्थिति में यह सवाल मन में अवश्य आता है कि आप भरे हुए गैस सिलेंडर को घर पर कितने समय के लिए रख सकते हैं। भरे हुए LPG Cylinder को सावधानीपूर्वक रखा जाए तो आप इसे कई वर्षों तक भी घर में रख सकते हैं, इसका कोई खतरा नहीं होगा।


गैस सिलेंडर की उम्र अवश्य देखना चाहिए :


स्पेशलिस्ट के अनुसार, एलपीजी गैस सिलेंडर को कई वर्षों तक घर पर रख सकते हैं। आपको यह अवश्य देखना चाहिए कि उस सिलेंडर की आयु कितनी है। मानकों के अनुसार, गैस सिलेंडर को 10 सालों बाद रिसाइकल किया जाता है, क्योंकि इसमें जंग लगने का खतरा होता है। गैस सिलेंडर पर इसके निर्माण की डेट दर्ज होती है। इसलिए जब आप खाली घर में भरा हुआ सिलेंडर रखते हो तो यह अवश्य देखना चाहिए कि सिलेंडर की उम्र कितनी हो चुकी है।








कैसे रखना चाहिए सिलेंडर को:


यदि आपको एलपीजी गैस सिलेंडर को बहुत दिनों के लिए रखना है तो उसका रेगुलेटर निकालकर उसके उपर कैप की सील लगाकर उसे रखना चाहिए। हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि एलपीजी सिलेंडर को सूखी हुई जगह पर ऱखा जाए। उसे आग और पानी से भी दूर रखना चाहिए।


इतने सालों तक रख सकते हैं :


यदि सिलेंडर की स्थिति ठीक है तो इसमें गैस को 30 साल तक भी आराम से रखा जा सकता है, लेकिन हमें इतने समय तक ऐसा नहीं करना चाहिए। भारत में सिलेंडर की एक्सपायरी डेट 10 साल की है, इसके बाद इसका इंस्पेक्शन किया जाता है। इसके चलते भरे हुए गैस सिलेंडर को बहुत लंबे समय तक घर में रखने से बचना चाहिए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ