Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1568 पहुंच गई है 76 लोगों की जान जा चुकी है और 350 मरीज स्वस्थ होकर लौट चुके हैं


 इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1568 पहुंच गई है, यहां इससे अब तक 76 लोगों की जान जा चुकी है और 350 मरीज स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। शनिवार को इंदौर में 23 नए पॉजिटिव मरीज मिले और 2 की मौत की पुष्टि हुई है। शनिवार को मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में इंदौर के प्रसिद्ध खजराना मंदिर के पुजारी भी शामिल हैं। शनिवार को 515 सैंपलों की जांच हुई। राहत की बात यह है कि सैंपलों में से अब पॉजिटिव मरीजों के निकलने की दर कम हुई है। जो मरीज पॉजिटिव आए हैं, उनमें से अधिकांश अस्पतालों में भर्ती मरीजों के रिश्तेदार या खुद हैं। इसके अलावा अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए जाने वाले सैंपलों में भी कुछ मरीज पॉजिटिव आए हैं। 492 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। चिंता की बात यह है कि नए मरीज शहर के नए-नए इलाकों से सामने आ रहे हैं। उनकी कोई कांटैक्ट हिस्ट्री भी सामने नहीं आ रही है


पुजारी के परिवार के 14 सदस्य क्वारंटाइन


खजराना गणेश मंदिर के पुजारी भी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। प्रशासन ने पूरे परिवार के 14 सदस्यों को घर पर क्वारंटाइन किया है। वैसे सभी सदस्य स्वस्थ हैं। मंदिर के एक पुजारी ने बताया कि 6 अप्रैल को पूरे परिवार को बुखार आया था। उसके बाद डॉक्टरों से सलाह लेकर परिवार ने इलाज करवाया। लेकिन एक सदस्य बीमार हो गया।


सबसे अधिक 121 डिस्चार्च


रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को एक साथ सबसे अधिक 121 डिस्चार्ज किए गए। यह आज नए पॉजिटिव मिले मरीजों की संख्या की तुलना में लगभग पांच गुना है। इसे मिलाकर अब तक कुल 350 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वहीं 1142 मरीजों का उपचार अस्पतालों में इलाज चल रहा है। क्वारंटाइन सेंटरों में 1228 मरीज भर्ती हैं। इनमें से अगर किसी में भी कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो इनकी जांच कर इन्हें आइसोलेशन सेंटर में भेजा जा रहा है


2 मरीजों की मौत की पुष्टि


स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 2 मरीजों के मौत की पुष्टि की। इनमें से एक साईंबाग कॉलोनी खजराना निवासी 55 वर्षीय महिला है। इन्हें 29 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया था। 30 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। एक मई को पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। विभाग ने दो मई मौत की पुष्टि की। दूसरी मौत महू निवासी 59 साल पुरुष की हुई है। इन्हें 28 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया था। 30 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और इसी दिन मौत हो गई थी। शनिवार को इसकी पुष्टि हुई है। महू के सुंदर नगर में रहने वाले इस परिवार के चार सदस्य भी पॉजिटिव आए हैं


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ