Header Ads Widget

Responsive Advertisement

वीडियो बनाकर 1 साल तक किया यौन शोषण' उत्तर प्रदेश के बरेली में सामूहिक दुष्कर्म की यह सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़िता ने 4 नामजद और 35 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज


उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने 39 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। इसमें से 4 की नामजद और अन्य 35 अज्ञात आरोपियों की शिकायत की गई है। 32 साल की इस महिला की शिकायत के बाद पूरा गांव केस दर्ज किए जाने के विरोध में खड़ा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते शनिवार को ग्रामीणों ने महिला के खिलाफ एसपी ऑफिस के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी सर्किल ऑफिसर से भी मिले। जहां से मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन मिलने के बाद सभी रवाना हुए।


ग्रामीणों का आरोप है कि महिला द्वारा दायर किया गया सामूहिक दुष्कर्म का केस झूठा है। जिन 39 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है उन्हें महिला के पति से उधारी के 2.50 लाख रुपए लेना है। इसके पूर्व दुषकर्म की शिकायत करने वाली महिला ने बरेली के सीनियर सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) शैलेष पांडे को पत्र लिखकर कहा कि गांववाले उस पर गांव छोड़ने का दबाव बना रहे हैं क्योंकि उसने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करा दी है।


वहीं दूसरी ओर गांव के मुखिया अजय कुमार का कहना है कि 'महिला का पति शराब पीता है और उसने कई लोगों से उधार लिया है। उसने अपनी संपत्ति बेचकर सबका रुपया लौटाने का वादा किया था। लेकिन, जब उसने संपत्ति बेच दी और लोगों ने उससे अपने पैसे मांगे तो उसने अपनी पत्नी से झूठा केस दर्ज करवाद दिया। हम सभी अपना बयान दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। पुलिस को न्याय दिलाना चाहिए।'


महिला ने की थी यह शिकायत


बता दें कि 17 दिसंबर को महिला बरेली SSP शैलेष पांडे से मिली थी और उसने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया था। आरोपियों के कहने पर पिछले एक साल में 35 अन्य लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शिकायत में एक आरोपी द्वारा उसके घर से 50 हजार रुपए चुराने का भी आरोप लगाया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ