Header Ads Widget

Responsive Advertisement

RSS Meeting in Indore: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर फैल रही भ्रम की स्थिति दूर करने में संघ भी भूमिका निभाएगा


इंदौर। RSS Meeting in Indore राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(Rashtriya Swayamsevak Sangh) की कार्यकारिणी की मंथन बैठक के दूसरे दिन सोमवार को शीर्ष पदाधिकारियों ने ज्वलंत विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में तय हुआ कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर फैल रही भ्रम की स्थिति दूर करने में संघ भी भूमिका निभाएगा। सामाजिक (social organizations) और धार्मिक संगठनों के जरिए संघ देशभर में तिरंगा मार्च और संगोष्ठियों के आयोजन करेगा। सोमवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह भय्याजी जोशी के अलावा सुरेश सोनी, दत्तात्रेय होसबोले सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में शुरू हुई बैठक में नागरिकता संशोधन कानून के बाद देश में चल रहे घटनाक्रमों पर चर्चा हुई।


पदाधिकारियों ने माना कि देश में बनी राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता की छवि को नागरिकता कानून के विरोध में जारी गतिविधियां कमजोर कर रही हैं। कानून को लेकर बन रही भ्रम की स्थिति दूर करना आवश्यक है। सोमवार को नागरिकता कानून के समर्थन में उज्जैन में हुए प्रदर्शन की चर्चा भी बैठक में हुई। ऐसे ही प्रदर्शन अब देश के अलग-अलग हिस्सों में होंगे। पिछले वर्ष की बैठक में पर्यावरण, महिला सशक्तीकरण और ग्राम विकास जैसी गतिविधियों पर संघ ने जोर दिया था। इसके लिए प्रांतों में क्या-क्या प्रयास हुए, उसका ब्योरा भी प्रांत पालकों से लिया गया। मंथन बैठक मंगलवार को समाप्त होगी। तीन दिनों तक चली चर्चाओं के बाद तय प्रस्तावों को समन्वय बैठक में मंजूरी दी जाएगी।


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ