Header Ads Widget

Responsive Advertisement

खुदाई में मिला 1200 साल पुराना पिगी बैंग, अंदर भरे से सोने के सिक्के


 इजराइल के पुरातत्वविदों ने 1,200 साल पुराने सात सोने के सिक्कों की खोज की है। इजराइल एंटीक्विटीज अथॉरिटी (IAA) ने बताया कि प्रारंभिक इस्लामिक काल के सिक्कों की खोज मध्य इजरायल के यवन शहर में खुदाई के दौरान हुई। उन्हें एक टूटी मिट्टी की जाली में जमा कर रखा गया था, जिसे उस जमाने का गुल्लक या पिगी बैंक मान सकते हैं। उत्खनन से एक विस्तृत औद्योगिक क्षेत्र का पता चला जो सदियों से सक्रिय था। पुरातत्वविदों का सुझाव है कि यह खजाना एक कुम्हार का निजी गुल्लक हो सकता है।


सिक्कों में से एक में सोने की दीनार है, जो खलीफा हारुन अल-रशीद के समय का है। बताते चलें कि खलीफा ने 786-809 ईस्वी के बीच शासन किया था। उन पर लोकप्रिय कहानी "अरेबियन नाइट्स" जिसे "वन थाउजेंड एंड वन नाइट्स" के रूप में भी जाना जाता है, बनी थी। पुरातत्वविदों के अनुसार ये सोने की दीनार बगदाद में केंद्रित अब्बासिद खलीफा की ओर से जारी की गई थी। इन्हें उत्तरी अफ्रीका में शासन करने वाले अघलाबिद वंश द्वारा जारी किए गए था, जो इलाका आधुनिक ट्यूनीशिया क्षेत्र में आता है।


बड़े पैमाने पर किए गए उत्खनन से असामान्य रूप से बड़ी मात्रा में मिट्टी के बर्तन मिले हैं। बताया जा रहा है कि बीजान्टिन के अंत में समय और शुरुआती इस्लामिक काल (7-9 वीं शताब्दी ईस्वी) में यह सक्रिय थे। एक भट्टे के प्रवेश द्वार के पास एक छोटे से जग के अंदर सोने के सिक्के मिले हैं।


इस साइट के एक अलग क्षेत्र में, एक बड़े औद्योगिक स्थापना होने के अवशेष मिले हैं। साइट पर पुराने अंगूर पिप्स (बीज) भी मिले हैं, जिससे संकेत मिलता है कि वहां शराब का उत्पादन व्यावसायिक पैमाने पर किया जाता था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ