Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भोपाल। कोलार इलाके से एक महिला को कार से अगवा कर रायसेन रोड पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आ गया है


 भोपाल। कोलार इलाके से एक महिला को कार से अगवा कर रायसेन रोड पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आ गया है। महिला निजी अस्पताल में इलाज के लिए जा रही थी। वारदात के बाद दोनों आरोपित उसे कोलार में छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इनमें से एक आरोपित कई दिनों से पीड़िता को फोन पर परेशान कर रहा था। वह शादी करने का झांसा दे रहा था। पुलिस अब आरोपितों की तलाश कर रही है। कोलार टीआई अनिल वाजपेयी के अनुसार 30 वर्षीय महिला मूलतः राजगढ़ की रहने वाली है। महिला खाना बनाने का काम करती है। पति ने उसे छोड़कर दूसरी महिला के साथ शादी कर ली है।


छह माह पहले आया था कॉल : पीड़िता को करीब छह माह पहले मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया था। उसने अपना नाम जावेद बताया था। तब महिला ने तब गलत नंबर कहकर फोन रख दिया था। इसके बाद उसे इस नंबर से कॉल आने लगे। जावेद उससे शादी करने की बात करता था। 25 जनवरी को तबीयत खराब होने के कारण महिला ऑटो से कोलार रोड स्थित एक निजी अस्पताल जा रही थी। तभी जावेद का फोन आया। उसने खुद इलाज कराने का बहाना करते हुए ऑटो से उतरकर इंतजार करने को कहा।


महिला उसकी बातों में आकर बीमाकुंज के पास उतर गई। दोपहर करीब तीन बजे जावेद अपनी कार से आया और जबरन उसे कार में बिठा लिया। कार में एक और लड़का मौजूद था, जिसका नाम उसने हामिद बताया था। दोनों उसे लेकर रायसेन की तरफ चले गए। रास्ते में खरबई के पास दोनों आरोपितों ने महिला से दुष्कर्म किया। महिला डर के कारण दूसरे दिन कोलार थाने शिकायत करने पहुंची ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ