Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मध्‍यप्रदेश स्थापना दिवस आज: अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री


भोपाल। प्रदेश के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ मंत्रालय के सामने सरदार पटेल पार्क में अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित करेंगे और उन्हें प्रदेश के विकास के लिए संकल्प दिलाएंगे। इस मौके पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस बैंड प्रस्तुति देगा। वहीं शाम को लाल परेड ग्राउंड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।


स्थापना दिवस पर वल्लभ उद्यान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जहां मुख्यमंत्री वर्ष 2015-16 और 2016-17 के लिए चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशीलचंद्र वर्मा पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।


शाम को लालपरेड ग्राउंड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें वे शामिल होंगे। वहीं मंत्रियों को जिलों में भेजा गया है, वे सुबह साढ़े दस बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे। इस तैयारी को देखते हुए सभी मंत्री गुरुवार को कैबिनेट बैठक के बाद जिलों के लिए रवाना हो गए।


इन अफसरों को मिलेगा पुरस्कार


वर्ष 2015-16 के लिए प्रथम श्रेणी में उप सचिव ऊषा परमार और केके कातिया अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को पुरस्कार मिलेगा। द्वितीय श्रेणी में जीएडी के अनुभाग अधिकारी सलीम खान, लता दीवान, मधुबाला श्रीवास्तव और निज सचिव रत्ना लच्छानी को पुरस्कार मिलेगा।


ऐसे ही तृतीय श्रेणी में सहायक ग्रेड-1 हरि भोजवानी व कन्हैयालाल अतुलकर और सहायक ग्रेड-2 रामसिया को पुरस्कार दिया जाएगा। चतुर्थ श्रेणी में रमेश सिंह और रामबाई यादव को पुरस्कार मिलेगा।ऐसे ही वर्ष 2016-17 के लिए प्रथम श्रेणी में जीएडी के तत्कालीन उप सचिव संजय कुमार, अजीजा सरशार जफर, मुख्य सचिव कार्यालय के तत्कालीन अवर सचिव प्रदीप जैन, द्वितीय श्रेणी में पैकरण सिंह, यशवंत कुमार ढोणे, ओपी मेहरा, तृतीय श्रेणी में चंद्रपाल बाथम, राजेश चौधरी, प्रतिभा डोलस और चतुर्थ श्रेणी में मुकेश, लक्ष्मण दास बैरागी और अमृतलाल पटेल का चयन हुआ है। सभी को मुख्यमंत्री पुरस्कृत करेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ