Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदिरा गांधी की जयंती आज, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने दी श्रध्दांजलि

 देश की पूर्व प्रधानमंत्री रहीं दिवंगत इंदिरा गांधी की आज जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह द्वारा इंदिरा गांधी के समाधि स्थल शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रध्दांजलि दी। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी शक्तिस्थल पहुंचे और उन्होंने इंदिरा गांधी को याद किया। इसके अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस के अन्य नेता भी समाधि स्थल पहुंचे और दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री को भावभीनी श्रध्दांजलि दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कांग्रेस द्वारा सभी 14 जिलों में इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर इंदिरा प्रियदर्शनी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।


बता दें कि देश की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी की आज 102 वीं जयंती है। इंदिरा गांधी द्वारा पीएम रहते लिए गए कड़े निर्णयों की वजह से उन्हें देश में 'आयरन लेडी' के तौर पर भी पहचाना जाता है। इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल के दौरान बैंकों के राष्ट्रीयकरण का अहम निर्णय लिया था। इसके साथ ही 19 जुलाई 1969 को 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया गया था।


प्रधानमंत्री रहते इंदिरा गांधी ने राजा-महाराजाओं को मिलने वाला प्रिवी पर्स बंद किया था। इसके अलावा पाकिस्तान में अलग बांग्लादेश की लड़ाई लड़ने वाली जनता के अनुरोध पर इंदिरा गांधी ने इस समस्या पर हस्तक्षेप किया जिसके बाद 1971 का युद्ध हुआ। इसमें करीब 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को युद्धबंदी बनाया गया। इसके बाद एक नए राष्ट्र का निर्माण हुआ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ