Header Ads Widget

Responsive Advertisement

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब थ्री स्टार होटल की सुविधाएं मिलेंगी


रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब थ्री स्टार होटल की सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे ने यात्रियों के ठहरने का स्थान रिटायरिंग रूम आईआरसीटीसी के हवाले कर दिया है। अब आईआरसीटीसी समस्त रिटायरिंग रूम की कायाकल्प कर रहा है। हालांकि आईआरसीटीसी से 18 रेलवे स्टेशनों के रिटायरिंग रूम एम दिनसा रंजीत होटल पुणे ने 12 साल की लीज पर ले लिए हैं। ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर स्थित रिटायरिंग रूम भी एम दिनसा कंपनी ने लीज पर ले लिया है और अब वहां पर रिनोवेशन का काम किया जा रहा है। नवंबर माह में रिटायरिंग रूम आम यात्रियों के लिए चालू हो जाएगा।


10 एसी रूम और एक डोमेट्री हॉल होगा


 


थ्री स्टार होटल की सुविधाओं के साथ चालू हो रह रिटायरिंग रूम फुली एसी होगा। जिसमें 10 डबल बेड एसी रूम होंगे। एसी रूम में टीवी, फ्रीज, अटैच लेटबाथ की सुविधा होगी। इसके साथ ही डोमेट्री हॉल भी रखा गया है, जिसमें 14 डोमेट्री बेड होंगे।


100 रुपए में ठहरिए 3 घंटे


 


एसी रूम और डोमेट्री का किराया घंटे के हिसाब से निर्धारित किया गया है। एक एसी रूम का 3 घंटे के 500 रुपए, 6 घंटे के 700 रुपए, 9 घंटे के 900 रुपए, 12 घंटे के 1200 रुपए और 24 घंटे के 1500 रुपए निर्धारित किए गए हैं। ठीक इसी तरह डोमेट्री में एक पलंग का किराया 3 घंटे के लिए 100 रुपए, 6 घंटे के लिए 200, 9 घंटे के लिए 300, 12 घंटे के लिए 400 और 24 घंटे के लिए 500 रुपए निर्धारित किया गया है।


रिटायरिंग रूम में ही वेज व नोनवेज खाना उपलब्ध होगा। वेज में दाल, सब्जी, रोटी, पापड़, सलाद और चावल होंगे तथा नोनवेज में अंडाकरी दी जाएगी। नाश्ते में इडली, पोहा होगा। खाना इंडेक्शन कुकर पर ही तैयार किया जाएगा।


 


नवंबर में चालू कर दिया जाएगा


थ्री स्टार सुविधाओं के साथ रिटार्निंग रूम यात्रियों के लिए नवंबर माह में खोल दिया जाएगा। रिनोवेशन का काम चालू है, रसोई में गैस सिलेंडर का प्रयोग नहीं होगा। यात्रियों की जेब को ध्यान में रखते हुए किराया निर्धारित किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ