Header Ads Widget

Responsive Advertisement

रावण दहन : 111 फीट के पुतले के साथ 250 फीट की लंका भी भस्म


इंदौर 111 फीट ऊंचा रावण का पुतला और पास ही बनी 250 फीट की रावण की लंका, मैदान में होती आतिशबाजी व लोगों की भीड़...। रावण और उसकी लंका का दहन होते ही मौजूद लोगों के श्रीराम घोष से पूरा मैदान गूंज उठा। यह नजारा था दशहरा मैदान में रावण दहन स्थल का। मैदान में शाम पांच बजे से ही लोग पहुंचने लगे थे। लगभग छह बजे आतिशबाजी शुरू हुई। साढ़े छह बजे महू नाका से शोभायात्रा के साथ श्रीराम-लक्ष्मण पहुंचे। शाम 7 बजे रावण का दहन किया गया। रावण के दस सिरों की चौड़ाई 32 फीट होने से विशाल पुतला नजर आया। वहीं रावण की नाभि में अमृत कुंड भी बनाया गया था। इस बार दशहरा मैदान में पिछले साल से अधिक संख्या में लोग पहुंचे थे। आयोजकों को बारिश का डर सता रहा था, लेकिन सबकुछ ठीक रहा।


बारिश से बचाने व्यवस्था भी... लगातार हो रही बारिश से मैदान गीला था। इसे देखते हुए नगर निगम ने रास्ते पर मुरम भी डलवाई जिससे लोगों को आनेजाने में आसानी हुई। विजयादशमी से पहले दशहरा उत्सव समितियों ने अपने स्तर पर बारिश से रावण को बचाने व्यवस्था भी की थी। रावण दहन के समय बारिश नहीं होने से सभी आयोजन सफल रहे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ