Header Ads Widget

Responsive Advertisement

महंगा सोना भी लगा लोगों को खूब 'सोणा', यहां हुआ 315 करोड़ का कारोबार


 सुख-समृद्धि के पर्व धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजारों में दिनभर भीड़ लगी रही। कारोबारियों के मुताबिक ऑटोमोबाइल सेक्टर, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक, गारमेंट्स से लेकर रियल एस्टेट सेक्टर मिलाकर राजधानी में करीब 315 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ। कारोबारियों को उम्मीद है कि अगले दो दिन भी इसी तरह की खरीदारी होगी।


राजधानी के मुख्य बाजार सराफा, चौक, लखेरापुरा, घोड़ा नक्कास, हमीदिया रोड, कोलार, भेल समेत सभी छोटे बाजारों में दिनभर लोगों का हुजूम लगा रहा। सड़कों पर एक साथ अधिक वाहन आ जाने से बाजारों में कई बार जाम की स्थिति भी बनी। इधर, इलेक्ट्रॉनिक आइटम बेचने वाले कारोबारियों ने बताया कि इस बार लोगों ने वॉशिंग मशीन, फ्रिज, टीवी के अलावा वॉटर प्यूरीफायर, म्यूजिक सिस्टम, लैपटॉप, मोबाइल, गीजर समेत कई उपकरण खरीदे हैं। इसकी वजह है दीपावली के बहाने लोगों के घर में जरूरी उपकरण आ जाते हैं। साथ ही इस दौरान कई विशेष ऑफर्स जैसे एक पर एक फ्री, गारंटेड उपहार, 50 फीसदी तक की छूट मिल जाती है


महंगा होने के बावजूद जमकर खरीदा गया सोना


सराफा एसोसिएशन के नवनीत अग्रवाल के मुताबिक इस बार सोना चांदी में जमकर खरीदी हुई है। ऐसी स्थिति तब है, जब पिछले एक साल के भीतर सोने के दाम में करीब 25 से 30 फीसदी तक का इजाफा हुआ है। इसके बावजूद लोग सोना खरीदने से पीछे नहीं हटे। सोने में निवेश करना सबसे सुरक्षित भी माना जाता है। साथ ही इसे बेचने में कोई बहुत ज्यादा परेशानी भी नहीं होती है। लिहाजा लोग दीपावली के त्योहार के दौरान विशेष तौर पर धनतेरस के अवसर पर सोने से बना सामान जैसे सिक्का, बिस्किट खरीदना पसंद करते हैं


चार हजार से अधिक दोपहिया व डेढ़ हजार चार पहिया वाहन बिके


ऑटोमोबाइल सेक्टर में जमकर खरीदी की गई। दोपहिया व चार पहिया वाहनों की बुकिंग दो से तीन महीने पहले से शुरू हो गई थी। कारोबारियों के मुताबिक धनतेरस पर चार हजार से अधिक दोपहिया वाहनों की डिलेवरी दी गई है। जबकि करीब डेढ़ हजार से अधिक चार पहिया वाहन बिके। जिनके वाहनों की डिलेवरी किन्ही कारणों से रुक गई है, उन्हें अगले दो दिनों में वाहन दे दिए जाएंगे। वहीं, इस बार बैट्री से चलने वालो वाहनों की भी डिमांड रही। लोगों ने बड़ी संख्या में बैट्री चलित वाहन खरीदे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ