Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कम्युनिस्ट शासन के 70 साल मना रहा है चीन, बड़े पैमाने पर होगा सैन्य शक्ति का प्रदर्शन


चीन में मंगलवार को साम्यवादी शासन के 70 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है। इस दौरान चीन पूरी दुनिया को अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेगा। इसमें नई मिसाइलों और देश की तकनीकी प्रगति को दिखाने वाली झाकियां भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक बड़ी सैन्य परेड की सलामी लेंगे, जिसमें 15,000 सैनिक थियानमन स्क्वायर से गुजरते हुए मार्च पास्ट करेंगे, वहीं लड़ाकू विमान आसमान में कलाबाजियां दिखाते हुए नजर आएंगे। यह साल की सबसे महत्वपूर्ण घटना होगी क्योंकि चीन को हाल ही में देश की बढ़ती चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। इस मौका का इस्तेमाल चीन अपने आत्मविश्वास को दिखाने के लिए करेगा, जिसमें हांगकांग के क्षेत्र में तीन महीने से लगातार चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शन और अमेरिका के साथ जारी ट्रेड वॉर शामिल है, जिसकी वजह से दुनिया पर आर्थिक मंदी का खतरा छा गया है।


शी जिनपिंग के सैन्य आधुनिकीकरण कार्यक्रम से पड़ोसी देशों में तनाव बढ़ गया है। माना जा रहा है कि वह जवानों के मार्च पास्ट को देखने के लिए हैवनली पैलेस के गेट पर एक मंच से उतरेंगे। हालांकि, इस कार्यक्रम की पूरी डिटेल अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने आक्रामक अभियान और वैश्विक राजनीति के क्षेत्र में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में प्रचार करने के लिए शी जिनपिंग चीन में बड़े पैमाने पर लोकप्रिय हैं।


 


मगर, कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पकड़ को लेकर घबराई हुई है। सैनिकों की परेड के लिए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। परेड के रास्तों की तरफ जिन लोगों के घरों की खिड़कियां हैं, पुलिस ने उन लोगों को चेतावनी दी है कि वे खिड़कियों से बाहर नहीं झांके। यह कहना गलत नहीं होगा कि एक तरह से बीजिंग में अघोषित कर्फ्यू लगा दिया गया है। जश्न के खत्म होने के बाद 70,000 कबूतरों को शांति के प्रतीक के लिए आजाद कर उड़ाया जाएगा। वहीं शाम को बीजिंग में आतिशबाजी की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ