Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जानिये किस कारण हो रही बारिश, कब से पड़ेगी ठंड


अरब सागर में बने चक्रवात ने ठंड की रफ्तार रोक दी है। चक्रवाती नमी मिलने से जबलपुर सहित आस-पास के क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन तक मौसम ऐसे ही शुष्क रहेगा, लेकिन बादल छंटते ही ठंड जोर पकड़ेगी और ठंड का अहसास बढ़ने लगेगा


रात में बढ़ा पारा


आसमान पर छाए बादलों से उत्तर-पूर्व से आ रही ठंडी हवाओं की रफ्तार भी कम हो गई। इससे अधिकतम तापमान जहां 28 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान बढ़ने से ठंड का अहसास कम हुआ


दिवाली पर हुुई बारिश


मौसम में चक्रवात का असर तब और भी असरदार रहा जब इंदौर, उज्जैन और अन्य शहरों में बारिश हुई। उज्जैन में सुबह के समय जहां बूंदा-बांदी हुई वहीं दोपहर को बारिश से सड़कें भीग गई लेकिन इसके बाद शाम को बारिश नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली। शाम के समय पूजन के बाद लोगों ने पटाखे चलाकर पर्व का आनन्द लिया। इंदौर में भी बारिश का असर देखने को मिला हालांकि यहां अधिक बारिश नहीं हुई। शहर में दिवाली के पहले भी बारिश हुई थी, जिसके बाद मौसम में ठंडक घुल गई


फिलहाल अरब सागर में बने चक्रवात से जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में कहीं-कहीं बूंदा-बांदी हुई। बारिश के बाद वातावरण खुशनुमा हो गया। मगर मौसम में ठंडक घुल गई। माना जा रहा है कि आने वाले तीन-चार दिनों में मौसम में ठंड का असर बढ़ सकता है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ