Header Ads Widget

Responsive Advertisement

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार देश में अमीरों की संख्या कम हुई है लेकिन उनकी संपत्ति बढ़ी है


देश में अमीर और गरीब के बीच बढ़ती खाई को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं लेकिन इस बीच एक ऐसी खबर आई है जो बताती है कि यह खाई बढ़ने की बजाय कम हुई है। इस जानकारी के अनुसार देश में अमीरों की संपत्ति भले ही बढ़ी है, लेकिन उनकी संख्या में कमी आई है। इसका मतलब देश में पहले जितने अरबपति थे अब उतने नहीं रहे हैं। देश में अमीरों की संपत्ति की वृद्घि दर जो जो एक साल पहले 13.45 प्रतिशत थी से 2018 में घटकर 9.62 प्रतिशत रह गई है। हालांकि, इन अमीरों या अरबपतियों की संख्या में इस दौरान कमी आई है।


जानकारी के अनुसार, कार्वी वेल्थ मैनेजमेंट की रिपोर्ट सामने आई जिसमें दावा किया गया है कि 2018 में बड़े अमीरों की संख्या घटकर 2.56 लाख रह गई है, जो 2017 में 2.63 लाख थी। रिपोर्ट में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि इन अरबपतियों ने अपना सर्वाधिक पैसा शेयर बाजार में लगा रखा है


साल 2018 अमीरों में संपत्तियां बढ़ी


रिपोर्ट में कहा गया है कि इन अमीरों के पास 2018 में कुल 430 लाख करोड़ रुपए की संपत्तियां थीं। 2017 में इनके पास 392 लाख करोड़ रुपए की संपत्तियां थीं। यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है अमीर और गरीब के बीच बढ़ती खाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अमीर अधिक अमीर हो रहे हैं, जबकि गरीब अधिक तेजी से और गरीब हो रहे हैं


कुल 2.62 करोड़ वित्तीय संपत्तियां


रिपोर्ट में कहा गया है कि अमीरों के पास मौजूद संपत्तियों में से 262 लाख करोड़ रुपए की वित्तीय संपत्तियां हैं, जबकि शेष अचल संपत्तियां हैं। कुल मिलाकर इसका अनुपात 60:40 पर कायम है। वित्तीय संपत्तियों में सबसे अधिक 52 लाख करोड़ रुपए सीधे इक्विटी निवेश के रूप में हैं। इस वर्ग में वृद्घि 2017 के 30.32 प्रतिशत के मुकाबले 2018 में घटकर 6.39 प्रतिशत पर आ गई है


अरबपतियों की कुल संपत्ति


- देश में अरबपतियों की कुल तादाद 2.56 लाख


अरबपतियों की कुल संपत्ति 430 लाख करोड़ रुपए


- वित्तीय संपत्तियां 262 लाख करोड़ रुपए


अचल संपत्तियां 168 लाख करोड़ रुपए


- इक्विटी में निवेश 52 लाख करोड़ रुपए


 


- एफडी में निवेश 45 लाख करोड़ रुपए


- बीमा में निवेश 34 लाख करोड़ रुपएबैंक जमा 34 लाख करोड़ रुपए


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ