Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, इन सितारों की है पहली करवा चौथ


दशहरे के बाद, अब लोग करवा चौथ की तैयारी में लग गए हैं जो कि इस साल 17 अक्टूबर को है। शादीशुदा जोड़ों के लिए करवा चौथ एक खास दिन है जिसमें पतियों की लंबी उम्र के लिए पत्नियां व्रत रखती हैं। यह जानना और देखना भी रोचक होता है कि आखिर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपना करवा चौथ कैसे मनाती है। उसमें भी पहला करवा चौथ बहुत खास होता है। यहां देखिए किन-किन एक्ट्रेसेस का पहला करवा चौथ है:


 


दीपिका पादुकोण


दीपिका पादुकोण ने नवंबर 2018 में रणवीर सिंह से शादी की। संजयलीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला के सेट पर दीपिका और रणवीर की मुलाकात हुई। इटली में शादी करने से पहले दोनों ने छह साल तक डेट किया। DeepVeer के बीच एक शानदार केमिस्ट्री और उनका सोशल मीडिया पर PDA साबित करता है कि उन्हें एक-दूसरे से कितना प्यार है। दीपिका का यह पहला करवाचौथ है और जरूर खास ही होगा। इसमें कोई शक नहीं कि रणवीर उन्हें स्पेशल फील कराने में कोई कसर छोड़ने वाले हैं।


दीपिका और रणवीर की शादी हुई और उसके तुरंत बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के शादी की तैयारी की खबरें मीडिया में छाने लगी थी। प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में भारत के राजस्थान में शादी हुई। जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में पूरे ट्रेडिशन के साथ प्रियंका शादी के बंधन में बंधी। प्रियंका मुंबई और न्यूयॉर्क के बीच भागती-दौड़ती रही क्योंकि उन्हें अपने वर्क कमिटमेंट्स पूरे करने थे और वह निक के करीब रहना चाहती थी। अब स्काई इज पिंक की रिलीज के बाद पति के साथ समय बिता रही है। अब देखना रोचक होगा कि यूएस में करवा चौथ वह कैसे मनाती है।


नीति मोहन


नीति मोहन ने अपने लंबे समय से बॉयफ्रेंड रहे निहार पंड्या 15 फरवरी, 2019 को शादी की थी। नीति का भी यह पहला करवाचौथ है। इस परिवार ने हैदराबाद के ताज कृष्णा में भव्य तरीके से शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं रही। हालांकि परेशानी तब हो गई जब नीति के पिता बीमार हो गए और उन्हें हैदराबाद के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाना पड़ा।


 


पूजा बत्रा


 


 


एक्ट्रेस पूजा बत्रा और बॉयफ्रेंड नवाब शाह ने एक-दूसरे के साथ होने की हिंट देकर इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरी थी। नई दिल्ली में एक निजी समारोह में इस साल दोनों के परिवारों की उपस्थिति में शादी हुई और बाद में सोशल मीडिया पेज पर अनाउंस किया। पांच महीनों तक दोनों ने डेटिंग की और उसके बाद शादी के बंधन में बंधे


 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ