Header Ads Widget

Responsive Advertisement

छत्तीसगढ़ विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज से, गांधी को समर्पित होगा सत्र


 छत्तीसगढ़ विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र दो और तीन अक्टूबर को होगा। इस विशेष सत्र में पक्ष और विपक्ष के सभी विधायक खादी के बने एक ही जैसे परिधान में विधानसभा पहुंचेंगे। इस दौरान सदन में महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा होगी। फोटो प्रदर्शनी के अलावा अन्य आयोजन होंगे।


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के दो दिवसीय सत्र की रूपरेखा तय कर दी गई है। सत्र के दौरान सदन में अंदर राष्ट्रपिता के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा होगी तो सदन के बाहर फोटो प्रदर्शनी समेत अन्य कार्यक्रम होंगे। पहले दिन राज्यपाल अनुसुईया उइके भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। पद्मश्री डॉ. भारती बंधु भजन और टीकम जोशी एकल नाटक की प्रस्तुति देंगे। लक्ष्मीदास और डॉ. अपूर्वानंद का व्याख्यान और पंडवानी गायिक पद्मभूषण डॉ. तीजन बाई की प्रस्तुति होगी।


 


गांधी जयंती के मौके पर 5 योजनाएं शुरु करेगी सरकार


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर राज्य को तीन वर्ष में स्वस्थ्य और सुपोषित बनाने के लक्ष्य के साथ सरकार पांच योजनाएं शुरू करेगी। कांग्रेस संगठन भी सरकार के आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाएगा। विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र का भी आयोजन किया जा रहा है।


 


इसमें गांधीजी के व्यक्तित्व और कृतित्व के साथ उनके छत्तीसगढ़ से जुड़े संस्मरणों को याद किया जाएगा। राज्य की सभी पंचायतों में विशेष ग्रामसभा का आयोजन होगा। राष्ट्रपिता को विपक्षी दल भी अपने तरीके से याद करेंगे। भाजपा पदयात्रा शुरू करेगी। तो जकांछ सरकार को उसके वादे याद दिलाने साइकिल यात्रा शुरू करेगी।


इन योजनाओं की होगी शुरुआत


 


मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान


वजह- छत्तीसगढ़ में पांच वर्ष से कम आयु के 37.6 प्रतिशत बच्चे कुपोषित हैं। 15 से 49 वर्ष की 41.5 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं।


 


प्रयास- 0 से 5 वर्ष के कुपोषित बच्चों और कुपोषण और एनीमिया से पीड़ित 15 से 49 वर्ष की महिलाओं को पंचायतों और महिला समूहों के माध्यम से पौष्टिक गर्म भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।


मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना


 


वजह- प्रदेश के आदिवासी और वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना।


प्रयास- हाट-बाजारोें में मेडिकल टीम भेजकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएगी। बस्तर और वनांचल के जिलों में इसका प्रयोग सफल रहा है। लोगों को जांच के साथ निशुल्क दावा भी उपलब्ध कराई जाएगी।


 


मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना


वजह- शहरी स्मल क्षेत्रों में जागस्र्कता की कमी कारण लोग समय पर इलाज नहीं कराते।


 


प्रयास- प्रदेश के 13 नगर निगमों में एक लाख 71 हजार परिवार के करीब सात लाख 80 हजार स्लम क्षेत्र में रहते हैं। वहां सप्ताह में एक दिन मोबाइल मेडिकल टीम मौजूद रहकर लोगों का इलाज करेंगी। मोबाइल मेडिकल यूनिट कुछ जरूरी जांच के साथ निशुल्क दवा भी देगी।


युनिवर्सल पीडीएस स्कीम


 


वजह- बीपीएल के साथ सामान्य परिवारों को भी सस्ता अनाज उपलब्ध कराना।


प्रयास- एक सदस्यीय परिवार के लिए 10 किलो, दो के लिए 20 किलो, 3 या 3 से अधिक सदस्यीय परिवार के लिए 35 किलो राशन दिया जाएगा। सामान्य परिवारों के लिए खाद्यान्न् 10 स्र्पये प्रतिकिलो की दर से दी जाएगा।


मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय


वजह- नगर निगम क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट, सफाई, जल आपूर्ति समेत अन्य कामों के लिए जोन से लेकर निगम मुख्यालय तक भटकना पड़ता है।


प्रयास- मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण, स्ट्रीट लाइट, सड़क रखरखाव, नालियों की सफाई और जल आपूर्ति संबंधी शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा। नए व्यापार लाइसेंस, लाइसेंस नवीनीकरण, संपत्ति कर, जल कर, समेकित कर के भुगतान और सामुदायिक भवन के आरक्षण जैसी नागरिक सुविधाएं भी मिलेंगी।


विपक्ष की सियासत


भाजपा की पदयात्रा- पार्टी की पदयात्रा गांधी जयंती से शुरू होकर अक्टूबर से 31 अक्टूबर चलेगी। पार्टी के सभी नौ सांसद कार्यकर्ताओं के साथ रोज 15 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। इस दौरान लोगों तक गांधी और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष के संदेश पहुंचाएंगे। साथ ही लोगों की समस्याओं, शिकायतों और सुझाव भी लिए जाएंगे।


 


जकांछ याद दिलाएगी वादे


जकांछ सरकार के वादे याद दिलाते हुए उन्हें पूरा करने की मांग करेगी। पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर जोगी बंगले में सुबह शराब की होली जलाई जाएगी। वहीं से साइकिल यात्रा शुरू होगी। इस दौरान कांग्रेस को चुनाव से पहले किए वादे याद दिलाए जाएंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ