Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Ranbir Kapoor: बर्थडे बॉय पर लगे हैं बॉलीवुड के 450 करोड़, जानिये पूरी लिस्ट


37वां बर्थडे है। इस सुपरस्टार की बर्थडे पार्टी में लगभग पूरा बॉलीवुड ही था। हर बड़ा नाम यहां आया। बता दें कि रणवीर के घर के बाहर रणवीर सिंह, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, आमिर खान, आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोरा, अनुराग बसु जैसे कई सेलेब्स को स्पॉट किया गया है। इस पार्टी में करण जौहर भी थे। ये भी भीड़ हो भी क्यों ना.... आखिर इस फिल्म इंडस्ट्री के 450 करोड़ रुपए उन पर लगे हैं।


रणबीर इन दिनों केवल बड़े बजट की फिल्मों का ही हिस्सा हैं। उनकी आखिरी रिलीज 'संजू' ने 340 करोड़ से ज्यादा धन कमाया था। यह फिल्म बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी हिट 'दंगल' के बाद गिनी जाती है। इस सफलता ने बता दिया कि उनमें टिकट खिड़की पर पैसा बरसाने का दम है। इसी वजह से आज वे तीन बड़े बजट की फिल्मों का हिस्सा हैं।


 


रणबीर के खाते में सबसे बड़ी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' है। इसका बजट 200 करोड़ रुपए है। इसमें वे सुपरहीरो अवतार में दिखने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल यानी 2020 की गर्मियों में आएगी। करण जौहर इसे बना रहे हैं और फॉक्स स्टार स्टुडिओ भी साथा है। उनकी इस फिल्म में आलिया भट्ट, डिंपल कपाड़िया और अमिताभ बच्चन भी हैं। निर्देशन अयान मुखर्जी का है।रणबीर की दूसरी बड़ी फिल्म 'शमशेरा' है। इसका बजट 150 करोड़ के करीब है। इसे यश राज बैनर बना रहा है। यह घोर मसाला फिल्म होगी। पहली बार रणबीर इसमें हाई-लेवल एक्शन करते नजर आएंगे। इस फिल्म में संजय दत्त भी हैं जो विलेन का रोल कर रहे हैं। इसका निर्देशन करण मल्होत्रा के जिम्मे है। यह फिल्म अगले साल 30 जुलाई को रिलीज होगी।रणबीर की तीसरी फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इसमें वे अजय देवगन के साथ काम कर रहे हैं। इसका बजट करीब 100 करोड़ है। इसे लव रंजन बना रहे हैं। दीपिका पादुकोण भी इसका हिस्सा हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल दिसंबर में रिलीज हो पाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ