Header Ads Widget

Responsive Advertisement

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ सांसद उदयनराजे भोसले ने भाजपा का दामन थाम लिया है


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ सांसद उदयनराजे भोसले ने भाजपा का दामन थाम लिया है। दिल्ली में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में उदयनराजे ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उदयनराजे शिवाजी महाराज के वंशज हैं। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।


महाराष्ट्र में NCP, कांग्रेस को लग रहे झटके


 







महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव अब बेहद नजदीक है। एक तरफ जहां अन्य पार्टियां चुनावी रणनीति बनाने में जुटी हैं, वहीं दूसरी ओर NCP और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ छोड़ने के झटकों से ही उबर नहीं पा रही हैं। दोनों ही पार्टियों के कई दिग्गज नेता पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र भाजपा और शिवसेना में शामिल हो चुके हैं






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ