Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा से भी बड़े दो क्षुद्र ग्रह 14 सितंबर को धरती के नजदीक से गुजरेंगे


न्यूयॉर्क। दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा से भी बड़े दो क्षुद्र ग्रह 14 सितंबर को धरती के नजदीक से गुजरेंगे। अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने इसकी जानकारी देते हुए नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (NEOS) को चेताया है। NASA के मुताबिक यह दोनों एस्टेरोइड्स किसी छोटे ग्रह के समाना हैं। इन्हें NASA ने 2000 QW7 और 2010 CO1 नाम दिया है।


NASA के मुताबिक, 2000 QW7 का आकार दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा के बराबर है। यह लगभग 290 से 650 मीटर चौड़ा है। यह धरती के नजदीक से 14 सितंबर को गुजरने जा रहा है।


 


एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह दोनों एस्टेरोइड्स पृथ्वी के लिहाज से खतरनाक नहीं हैं क्योंकि यह धरती से तीन मिलियन किलोमीटर की दूरी से गुजर रहे हैं। इससे यह लगता है कि यह हमारे ग्रह के लिए किसी भी तरह से नुकसानदायक नहीं रहेंगे।


यह कोई पहला मौका नहीं है जब कोई एस्टेरोइड धरती के नजदीक से गुजर रहा है। इससे पहले भी 1 सितंबर 2000 को ऐसा हो चुका है। NASA के मुताबिक एक अन्य क्षुद्र ग्रह 2010 CO1 भी इसी तारीख को धरती के नजदीक से गुजरेगा।


 


NASA के मुताबिक, एस्टेरोइड्स छोटे एवं पथरीले होते हैं जो सूर्य की परिक्रमा करते हैं। यह दूसरे ग्रहों की तरह ही सूर्य के चक्कर लगाते हैं हालांकि इनका आकार अन्य ग्रहों के मुकाबले काफी छोटा होता है।


धरती के नजदीक से गुजरने की वजह से आमतौर वैज्ञानिकों की निगाहें इन क्षुद्र ग्रहों पर बनी रहती हैं क्योंकि स्पेस को समझने के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारियां इस दौरान मिलती हैं


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ