Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जोधा अकबर से लेकर देवदास तक, इन 5 फिल्मों में दिख चुकी हैं 'दया बेन'


तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दया बेन के किरदार से घर-घर में फेमस हुई दिशा वाकानी काफी समय से एक्टिंग से दूर है। उनका 'हे मां माताजी' कहने का तरीका आज तक लोकप्रिय है। 'दया बेन' के रूप में लोकप्रियता हासिल करने से पहले दिशा के अपने संघर्ष रहे हैं। यह एक्ट्रेस कई फिल्मों का हिस्सा रही है लेकिन ये भूमिकाएं इतनी छोटी थी कि वे नजर ही नहीं आईं। जिन फिल्मों का वे हिस्सा रही हैं, आपको जानकर हैरानी होगी कि ये बड़े प्रोजेक्ट्स रहे हैं। आइए जानते हैं दया बेन बनने से पहले दिशा ने किन फिल्मों में काम किया था।


जोधा अकबर


दिशा वाकानी की सबसे प्रमुख भूमिकाओं में से एक आशुतोष गोवारिकर की 'जोधा अकबर' थी। उन्होंने माधवी का किरदार निभाया, जोधा की सेविका में से एक थीं


मंगल पांडे: द राइजिंग


 


एक अन्य ऐतिहासिक बायोपिक मंगल पांडे: द राइजिंग में दिशा की एक छोटी भूमिका थी। दिशा ने फिल्म में यास्मीन का किरदार निभाया था। लेकिन तभी आपको नजर आएंगी जब आप फिल्म को ध्यान से देखेंगे।


लव स्टोरी 2050


 


 


प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा की लव स्टोरी 2050 साल 2008 में रिलीज हुई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। साथ में दिशा का किरदार भी। उन्होंने फिल्म में मेड की भूमिका निभाई थी। इस समय ही उन्हें 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो मिला था।


 


देवदास


 


 


लगता है कि दिशा को ऐतिहासिक ड्रामा बड़े पसंद थे। उनका एक प्रोजेक्ट संजय लीला भंसाली की 'देवदास' था जिसमें उन्होंने सखी किरदार को निभाया था। दिशा को स्पॉट करने के लिए आपको फिल्म फिर से बहुत ध्यान से देखनी होगी


सी कंपनी


इस फिल्म के बारे में ही कई लोगों को जानकारी नहीं होगी। लेकिन इस फिल्म की कास्ट में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज थे। इस फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था। दिशा को फिल्म में एक छोटा रोल मिला था। फिल्म में दिशा ने विधवा का रोल किया था। यह भी एक प्रोजेक्ट है जिसके बाद दिशा को दया बेन का किरदार मिला था


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ