Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आंध्र प्रदेश के गोदावरी नदी में एक बड़ा नाव हादसा हुआ है। रविवार दोपहर 61 सैलानियों को ले जा रही एक नाव डूब गई


 आंध्र प्रदेश के गोदावरी नदी में एक बड़ा नाव हादसा हुआ है। रविवार दोपहर 61 सैलानियों को ले जा रही एक नाव डूब गई। 12 लोगों की डूबने से मौत हो गई है। 17 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं।


घटना के बाद सीएम जगनमोहन रेड्डी ने जिले में मौजूद मंत्रियों को राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी करने को कहा है। इसके साथ ही इलाके में सभी नाव सेवाओं को तत्काल बंद करने का आदेश दिया गया है। लापता लोगों की युद्धस्तर पर तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है


यह दुर्घटना पूर्वी गोदावरी जिले के देवीपाटनम मंडल में काचुलुरु गांव के पास हुई। नाव पर 61 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 50 पर्यटक थे और 11 नाव में काम करने वाले कर्मचारी थे। बताया जा रहा है कि सैलानि गोदावरी नदी के पास पापिकोंडालु पहाड़ियों को देखने के लिए जा रहे थे।


राहत बचाव के लिए एनडीआरएफ की दो टीमों को लगाया गया है। हर एक टीम में 30 सदस्य हैं। वहीं, पर्यटन विभाग की दो नावों को भी बचाव कार्य में लगाया गया है।


 


बताया जा रहा है कि गोदावरी नदी में कल तक लगभग 5 लाख क्यूसेक बाढ़ का पानी आ गया था, जिसके बाद पर्यटक सेवाएं रोक दी गईं थी। बाढ़ के पानी में कमी के के कारण अधिकारियों ने फिर से पर्यटक नौकाओं को अनुमति दे दी


नौका सेवाओं के लाइसेंस निलंबित : मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पूर्वी गोदावरी जिले के अधिकारियों ने क्षेत्र में सभी नौका सेवाओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। नावों के लाइसेंस की जांच भी शुरू कर दी गई है। कच्चुलुरु के पास ही वह हादसे का शिकार हो गई। हादसे का शिकार हुई नाव में सबसे ज्यादा 22 सैलानी तेलंगाना के थे। ये सभी लोग हैदराबाद के रहने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों ने 24 लोगों को बचाया है।


 


 


पीएम और रक्षा मंत्री ने जताया दुख


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'आंध्र प्रदेश पूर्वी गोदावरी में नाव के डूबने से बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं पीडि़त परिवारों के साथ हैं।'


 


 


राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, 'आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में एक नाव के पलटने से बहुमूल्य जान माल की हानि से बहुत दुखी हूं। मृतकों के परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ