Header Ads Widget

Responsive Advertisement

74 वर्षीया मांगयम्मा ने जुड़वां बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे को जन्म देने वाली वह दुनिया की अभी तक की सबसे बुजुर्ग महिला हो गई है

आंध्र प्रदेश में 74 वर्ष की महिला ने जुड़वां बच्चे को जन्म दिया -आइवीएफ तकनीक से बनी हैं दुनिया की सबसे बुजुर्ग मां गुंटूर, आइएएनएस : आंध्र प्रदेश के गुंटूर कस्बे में 74 वर्षीया मांगयम्मा ने जुड़वां बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे को जन्म देने वाली वह दुनिया की अभी तक की सबसे बुजुर्ग महिला हो गई है। डॉक्टरों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मांगयम्मा इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आइवीएफ) के माध्यम से मां बनी हैं। गुरुवार को गुंटूर के अहल्या नर्सिंग होम में उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। चार डॉक्टरों की टीम ने सिजेरियन आपरेशन से प्रसव कराया। डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व करने वाले एस. उमाशंकर ने कहा कि मां और बच्चे बेहतर स्थिति में हैं। सर्जरी के बाद डॉक्टर ने कहा कि यह चिकित्सकीय चमत्कार है। डॉक्टर उमाशंकर ने दावा किया कि मांगयम्मा बच्चों को जन्म देने वाली दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला हो गई हैं। इससे पहले 70 वर्षीया दलजीत कौर को दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला मान जा रहा था। हरियाणा की रहने वाली कौर ने भी आइवीएफ प्रक्रिया से 2017 में बच्चे को जन्म दिया था। पूर्वी गोदावरी जिले में नेलापाटिपाडु की रहने वाली मांगयम्मा शादी के 54 वर्ष बाद तक निःसंतान रही। पिछले वर्ष अपने पति वाई राजा राव के साथ उन्होंने नर्सिंग होम में आइवीएफ विशेषज्ञ से संपर्क किया था। विशेषज्ञों ने उनकी मदद करने का फैसला लिया। बच्चों को जन्म देने के बाद मांगयम्मा ने कहा कि वह बहुत खुश हैं। भगवान ने उनकी प्रार्थना सुन ली। उनके पति और परिवार के लोगों ने मिठाइयां बांट कर खुशियां मनाई


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ